Share this book with your friends

Bhavnayon ka Kshitiz / भावनाओं का क्षितिज हिन्दी कविता का सफर/Hindi Kavita ka Safar

Author Name: Awadhesh Narayan Tiwari | Format: Paperback | Genre : Poetry | Other Details

“भावनाओं का क्षितिज” तीन दशकों का कविता संग्रह है। कविता की भाषा सरल एवं रोजमर्रा की जिन्दगी में प्रयोग में लाई जाने वाली है। कविताओं का विषय देश, समाज और आपके जीवन में प्रतिदिन घटित हो रही घटनाओं सोशल मीडिया के आपके  जीवन पर पड़ रहे प्रभावों पर आधारित हैं। इन्हें पढ़कर आपको आभास होगा कि आपके अपने विचारों को शब्दों में पिरोकर कविता के रूप में प्रस्तुत किया गया है। प्रत्येक कविता को पढ़कर आपको ऐसा प्रतीत होगा कि ये आपके अपने विचार हैं। प्रत्येक कविता आपको आपके जीवन के किसी न किसी पल का एहसास करायेगी। इसे पढ़ने के बाद आपको लगेगा कि यह पुस्तक आपकी अपनी रचना है।

Read More...
Paperback
Paperback 375

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

अवधेश नारायण तिवारी

श्री अवधेश तिवारी का जन्म ग़ाज़ीपुर उत्तर प्रदेश में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। उन्होंने 1982 में प्रतिष्ठित रूड़की विश्वविद्यालय (आई.आई.टी रूड़की) से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने भारत के साथ.साथ विदेशों में भी कई संगठनों में काम किया है। उन्हें स्कूल के दिनों से ही हिंदी कविता लेखन का शौक था। यह भाषा के प्रति उनका प्रेम और समसामयिक समाज में उनकी तीखी टिप्पणियाँ ही हैं जो उनकी कविताओं के इस संग्रह में परिणित हुई हैं जो जीवन और अनुभवों के विभिन्न रंगों को दर्शाती हैं जिनसे हम सभी गुजरते हैं लेकिन केवल एक कवि ही उन्हें इतनी संक्षेप में व्यक्त कर सकता है।

Read More...

Achievements