Share this book with your friends

Concept of Nirvana in Buddhist Philosophy / बौद्ध दर्शन में निर्वाण का स्वरूप: एक मूल्यांकन

Author Name: Dr. Anamika Gupta | Format: Paperback | Genre : Religion & Spirituality | Other Details

डॉ. श्रीमती अनामिका गुप्ता की पुस्तक  “बौद्ध दर्शन में निर्वाण का स्वरूप: एक मूल्यांकन” बौद्ध दर्शन के प्रमुख विषय निर्वाण पर आधारित है, जो कि एक बहुत ही विस्तृत और गूढ़ विषय है, उसको दर्शाने का प्रयास करती है। इस पुस्तक में लेखिका ने अत्यंत गहन रूप से भगवान बुद्ध के जीवन, उनके सिद्धांतों और विशेषकर निर्वाण से जुड़े दर्शन शास्त्र के विभिन्न पहलुओं का वर्णन और विवेचन किया है।

साथ ही साथ दर्शन शास्त्र की अन्य विचारधाराओं में उपलब्ध निर्वाण के विषय का तुलनात्मक अध्ययन भी किया है, जिसका मुख्यउद्देश्य निर्वाण के विभिन्न चरणों व स्वरूपों को ज्ञात करना है।

वर्तमान काल में भी अनेक देशों में बौद्ध धर्म और उनके  सिद्धांतों को सर्वोच्च माना जाता है एवं बौद्ध धर्म का प्रचार लगभग विश्व के सभी देशों में फैला हुआ है। चूँकि बौद्ध दर्शन और विशेषता निर्वाण एक बहुत ही अद्भुत एवं विश्वहित से जुड़ा ज्ञान है, इसको बार-बार लिखा, पढ़ा, समझा और आत्मसात किया गया। विश्व की अनेक भाषाओं में बौद्ध ग्रंथों का समय-समय पर व्याख्यान होता रहा है। 

इस पुस्तक में लेखिका ने पूरी कोशिश की है कि अधिक से अधिक ज्ञान का संचार हो सके-

धन्यवाद

Read More...
Paperback
Paperback 265

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

डॉ. श्रीमती अनामिका गुप्ता

डॉ. श्रीमती अनामिका गुप्ता की यह पुस्तक "बौद्ध दर्शन में निर्वाण का स्वरूपः एक मूल्यांकन" उनके अपने शोध ग्रंथ पर आधारित है जो कि उन्होंने सन् 2004 में दर्शन शास्त्र विभाग आगरा कॉलेज आगरा (उत्तर प्रदेश, इंडिया) से किया। 

लेखिका ने अब तक लगभग चालीस देशों की यात्रा की है और चार देशों में अलग-अलग समय पर निवास भी किया है, इस प्रकार उन्होंने अपने अनुभवों को सामने रखते हुए बौद्ध दर्शन को काफी करीब से समझने के बाद इस पुस्तक को लिखा। 

डॉ. अनामिका गुप्ता इस समय अपने समस्त परिवार के साथ सिंगापुर में निवासित है, वह एक उच्च विचारधारा की महिला हैं और स्वयं का एक दृष्टिकोण लेकर चलती है। अनामिका जी एक काफी महत्वाकांक्षी महिला है और विभिन्न प्रोफेशन की जानकार है, वे सदैव समाज कल्याण के लिए तत्पर रहती है जिससे कि समस्त समाज की उन्नति हो। 

Read More...

Achievements

+2 more
View All