सफलता केवल पूर्ण समर्पण से प्राप्त होती है। बस, लक्ष्य एक होना चाहिए। उस लक्ष्य तक कैसे पहुँचा जाए? यह हमारे मन में स्पष्ट होना चाहिए। लक्ष्य तक पहुँचने का रास्ता, उसके साधन व अपने मन का साध्य क्या हो? यह हमें पता होना चाहिए। तभी सफलता मिलती है।
महापुरुषों की जीवनियां हमें उसी मार्ग का पथ प्रदर्शन करती है। इसी पथ प्रदर्शन के लिए हमें कुछ महापुरुषों की जीवनी इस पुस्तक में संग्रहित करके लाए हैं। आशा है आपको इनसे प्रेरणा जरूर मिलेगी।