Share this book with your friends

Jeewan Ek Adhoori Kitaab Hai / जीवन एक अधूरी किताब है

Author Name: Swati | Format: Paperback | Genre : Poetry | Other Details

शब्द भले ही औरों तक पहुँचने की प्रकट कामना के साथ न रचे गए हों, पर कहीं कोने में शायद यह ख्वाहिश रहती है, इसका पता मुझे अभी यह लिखते हुए ही चल रहा है।

‘है’ और ‘होना चाहिए’ के बीच पाती हूँ अपने लिखे को। बेतरतीबियां यहाँ हो सकती हैं पर साथ-साथ,  सुंदर जीने की कवायद भी यहाँ यकीनन मिलेगी, ऐसा मुझे लगता है। 

इससे अधिक क्या कहूँ, इन शब्दों से गुज़रने वाले, इन्हें पढ़ने वाले इसके बारे में ज़्यादा बता सकेंगे। 

Read More...
Paperback
Paperback 150

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

स्वाती

पैदाइश बिहार में हुई और स्कूली शिक्षा वहीं से हुई और फिर अच्छी शिक्षा के लिए दिल्ली जाना हुआ। दिल्ली विश्वविद्यालय और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की इस यात्रा ने मौजूदा स्वाती को बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। नौकरी के लिए वह दिल्ली छूट गई। फिर चेन्नई, चंडीगढ़ होते हुए अभी भोपाल में रहवास है जहां बैंक ऑफ़ बड़ौदा में कार्यरत।

शहरों और लोगों के छूटने, जुड़ने में कुछ लिखना चलता रहा। अलग अलग पत्रिकाओं, संपादित पुस्तकों (वर्तमान साहित्य, समकालीन भारतीय साहित्य, अनुवाद, जनपथ, अहा ज़िंदगी, संवदिया, राजभाषा भारती, योजना, स्त्री साहित्य का सौंदर्यशास्त्र, दृष्टिकोण आदि) में कविताएं, रचनात्मक व विचारात्मक आलेख, समीक्षा व अनुवाद प्रकाशित होते रहे। किताब की शक्ल में यह पहली किताब होगी। इससे पहले पंचतंत्र की कहानियों का मैथिली अनुवाद प्रकाशन विभाग से प्रकाशित।

Read More...

Achievements

+1 more
View All