Share this book with your friends

KAB PADHENGE AAP / कब पढ़ेंगे आप

Author Name: Rusen Kumar | Format: Paperback | Genre : Philosophy | Other Details

कब पढ़ेंगे आप - इस अद्भूत पुस्तक के माध्यम से रूसेन कुमार ने आत्मविकास की यात्रा में पुस्तक पठन के महत्व को शानदार ढंग से उजागर किया है। उनका मानना है कि दुनिया में समस्याएँ नहीं पढ़ने की वजह से उत्पन्न होती हैं।  लेखक के अनुसार, मनुष्यों के लिए पढ़ने से बढ़कर कोई जरूरी कार्य और नहीं है। रूसेन कुमार का मानना है कि मानवीय विकास में मन और चेतना के विकास को सदैव केंद्र में रखना चाहिए।  इस पुस्तक का उद्देश्य छोटे-बड़े, अमीर-गरीब, सफल-असफल, पढ़-अपढ़, शहरी-ग्रामीण सबको पढ़ने के लिए प्रेरित करना है। 

इस महान प्रेरणादायी किताब के भीतर पवित्र विचार स्वरूप बहुमूल्य रत्न छुपे हुए हैं। सतत अध्ययनशील रहने वाले ही अपने भीतर छुपे ज्ञान-स्वरूप खजाने के बारे में जान पाते हैं। निरंतर अध्ययन रहते हुए जीवन में ऊंची से ऊंची सफलता पाई जा सकती है। इसलिए तो पढ़ना एक महानतम कार्य है। 

 

'कब पढ़ेंगे आप' पढ़ने के महत्व को उजागर करने वाली एक जादुई और महान किताब है। यह पुस्तक हर बच्चों के लिए उपयोगी है और घर-घर में रखने योग्य है। इस किताब की उपयोगिता उस समय और भी बढ़ जाती है जब इसे उपहार के रूप में किसी प्रिय जन को दिया जाए। 

इस पुस्तक में सुझाए गए विचारों को बार-बार पढ़ने से जीवन के प्रति उत्साह और जीवन जीने के प्रति नया नजरिया पैदा होता है। किताब के प्रत्येक पृष्ठ को चित्रों के सजाया गया तथा चेतना को रूपान्तरित करने के लिए मोतियों के समान शब्दों को पिरो कर सकारात्मक विचारों का संग्रह तैयार किया गया है। इस किताब को कुछ ही मिनटों में पढ़कर आप अपने जीवन के प्रति नए नजरिये के साथ तरोजाता अनुभव करेंगे।  

Read More...
Paperback
Paperback 299

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

रूसेन कुमार

रूसेन कुमार एक दूरदर्शी ज्ञान उद्यमी, लेखक और विचारक हैं। अध्ययनशीलता, उच्च जीवन आदर्श, संवेदनशीलता, व्यवहार कुशलता और नवीन कार्य करने का साहस उनके व्यक्तित्व के उजले पक्ष हैं। छत्तीसगढ़ राज्य के एक छोटे से गाँव में संस्कार और ज्ञान से परिपूर्ण वातावरण में जन्मे और पले-बढ़े।

रूसेन कुमार, इंडिया सीएसआर नेटवर्क के संस्थापक हैं, जो देश में कॉर्पोरेट जिम्मेदारी उत्तरदायित्व (सीएसआर) विषय का प्रमुख मीडिया नेटवर्क है। लगभग एक दशक से सीएसआर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उसके प्रचार व प्रसार के लिए कार्य कर रहे हैं। समझ बढ़ाने और ज्ञानार्जन के लिए निरन्तर यात्राएँ करते हैं।

सीएसआर के क्षेत्र में अतुलनीय योगदानों के लिए क्राउडेरा फाउंडेशन द्वारा ग्लोबल गिविंग इकोनॉमी चेंजमेकर अवार्ड्स 2018 और करूण्या विश्वविद्यालय द्वारा सीएसआर पर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड 2017 से सम्मानित किया गया है।

रूसेन कुमार, विभिन्न उद्यमियों, सामाजिक संस्थाओं और कंपनियों के निदेशक मंडल में सलाहकार की भूमिका निभा रहे हैं। उन्हें प्रशासन, नेतृत्व विकास, मनोविज्ञान और नियोजन विषयों की गहरी समझ है। विभिन्न संस्थाओं और उद्यमियों के साथ जुड़कर सामाजिक सेवा की परियोजनाओं में प्रेरक की भूमिका निभाते हैं।

Read More...

Achievements

+2 more
View All