Share this book with your friends

Kan Kan Main Baste Shri Ram / कण कण में बसते श्री राम

Author Name: Gaurav Gupta | Format: Paperback | Genre : Young Adult Nonfiction | Other Details

5 से 16 वर्ष आयु के बच्चों को ध्यान में रखकर लिखी गई संपूर्ण श्री राम कथा को छः भागों में बांटा गया है। 'कण-कण में बसते श्री राम ' इस श्रृंखला का दूसरा भाग है। अन्य 5 भाग: 

1. जय रघुनंदन जय सिया राम 

3. अनादि अनंत अगोचर राम 

4. मृदुल-मनोहर छबि अभिराम 

5. ह्रदय बसें हनुमान 

'कण कण में बसते श्री राम' की शुरुआत वहाँ से होती है जब राजा दशरथ, प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक की तैयारी कर रहे होते हैं किन्तु कैकयी को दिए वचन के अनुसार उन्हें कैकयी की बात माननी पड़ती है और अंततः प्रभु श्री राम, सीता और लक्ष्मण संग वनवास को निकल जाते हैं। दशरथ यह वियोग सहते सहते अपने प्राण त्याग देते हैं। वनवास के दौरान केवट प्रभु की नैया पार कराते हैं। चित्रकूट में अपने निवास के समय कोल भील उनकी सहायता करते हैं। प्रभु के वियोग में दुःखी   भरत, प्रभु श्री राम से मिलने चित्रकूट आते हैं। अंत में भरत चित्रकूट से लौट कर अपना सिंहासन त्याग कर वहाँ प्रभु श्री राम की चरण पादुका स्थापित करते हैं। 

तो पढ़िए मेरे साथ 'कण कण में बसते श्री राम' और जोर से बोलिये जय श्री राम………

Read More...
Paperback
Paperback 150

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

गौरव गुप्ता

कटनी, मध्य प्रदेश में जन्में गौरव गुप्ता युवा लेखक हैं। वर्ष 2003 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग से ग्रेजुएशन करने के पश्चात वर्तमान में इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। हिंदी भाषा में 2006 से सतत सक्रिय हैं। इनकी कहानी एवं कविताओं का विभिन्न हिंदी समाचार पत्र,अन्य साहित्यिक पत्रिकाओं एवं सोशल मीडिया में सतत प्रकाशन है। यूट्यूब चैनल: दिल की बात अपनों के साथ by Gaurav Gunja Gupta  एवं फेसबुक पेज: https://www.facebook.com/byGauravGunjaGupta/ काफी चर्चित है। गौरव गुप्ता की अब तक 6 किताबें प्रकाशित हो चुकीं हैं। ये सभी किताबें संपूर्ण श्री राम कथा सीरीज का हिस्सा हैं। 

Read More...

Achievements

+1 more
View All