Share this book with your friends

NARI SHAKTI JINDABAD / नारी शक्ति जिंदाबाद दबंग महिलाओं की कहानियाँ

Author Name: Aditi Ashok Kamerkar | Format: Paperback | Genre : Others | Other Details

यह मेरी 9वीं पुस्तक है आशा है पाठक वर्ग अन्य पुस्तकों की तरह इस पुस्तक को भी पसंद करेंगे। यह पुस्तक मेरे पिताजी पूज्यश्री पुरुषोत्तम दास कापड़िया को समर्पित है।लंबे अरसे से इच्छा थी कि महिलाओं के सामर्थ्य को उजागर करने हेतु एक पुस्तक का सृजन किया जाए। जहाँ चाह वहाँ राह।  फरवरी 2020 में मेरी एक सहेली के घर पर उसकी सेवानिवृत्ति के पश्चात सभी का एकत्रीकरण आयोजित किया गया था। ईश्वर कृपा से कोरोना महामारी से पूर्व। आयोजन काफी सफल रहा। मुझे अनेक सहेलियों के साथ 2 दिन बिताने का अवसर कई सालों के बाद मिला था। इस अवसर के बाद महिलाओं पर किताब तैयार करने का हौसला बुलंद हो गया।  । हम तो समाज में जागरूकता फैलाने हेतु लिख रहे हैं। अक्सर यह देखने को मिलता है कि शिक्षा प्राप्त कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होकर आगे आने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ रही है। साथ ही साथ महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों की संख्या भी बढ़ रही है। घरेलू अत्याचार के साथ-साथ कार्यक्षेत्र पर हो रहे अत्याचार भी बढ़ रहे हैं।  अपने आप को संभालना है और समाज के लिए कुछ करना है।खुद पर यकीन कर लो यह आसमान कह रहा है।मंजिल तो मिल ही जाएगी कल का सूरज तुम्हारा है।।पाठक वर्ग को आश्चर्य जरूर होगा कि महिलाओं पर लिखी गई पुस्तक को मैंने पिताजी को समर्पित क्यों किया है। उत्तर देना अनिवार्य है। जब जब महिलाओं पर अत्याचार होने के समाचार आते थे तब वे सदैव कहते थे कि ‘‘महिलाओं को शिक्षित होकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना चाहिए। साथ ही साथ अपनी रक्षा के लिए हाथ में झाड़ू उठाने की भी हिम्मत होनी चाहिए।’’

Read More...
Paperback
Paperback 310

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

अदिति अशोक कामेरकर

लेखिका परिचय

अदिति अशोक कामेरकर (पल्लवी आनंदजीवाला)

शैक्षिक योग्यताएँ :- B.Sc., M.A., MBA, CAIIB 

व्यवसाय:- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 33 वर्ष 5 महीने कार्य करने के पश्चात स्वैच्छिक निवृत्ति लेकर लेखन कार्य जारी रखा।

1. एक बैंक अधिकारी नी आत्मकथा (गुजराती)

2. पूर्ण विराम कयारेय नहीं

3. या होम करीने पड़ो

4. संस्मरण

5. Autobiography of a bank officer (अंग्रेजी)

6. एक बैंक अधिकारी नी आत्मकथा (हिंदी)

7. कुछ खट्टा कुछ मीठा (हमारे संस्मरण)

8. मुझे कुछ कहने दो

> अनेक पत्रिकाओं में लेखन कार्य

> गुजराती, हिंदी, अंग्रेजी में अनुवाद कार्य जारी है।

शौक:- लेखन कार्य, पढ़ना, बुनाई, कढ़ाई, विविध व्यंजन पकाना, फोटोग्राफी आदि।

Read More...

Achievements

+6 more
View All