Share this book with your friends

Nikhil Jain Definition of Completeness (One Beautiful Angel) / निखिल जैन संपूर्णता की परिभाषा (एक आफरीन फरिश्ता)

Author Name: Aishwarya Tripathi, Rajvi Shah | Format: Paperback | Genre : Literature & Fiction | Other Details

फ़रिश्ते, जिन्नी, कोहिनूर हीरा, बहुत सुनते थे बचपन की कहानियों में, लेकिन कभी सोचा भी नहीं था, कि आज की मतलबी दुनिया में, जहां अपने सगे खून के रिश्ते भी अपने नहीं होते, वहां एक शक्स ऐसा भी होगा, जिससे मिलकर यकीन हो जाएगा, कि आज की दुनिया उतनी भी बुरी नहीं है जितनी हम समझते हैं।

एक फ़रिश्ते की तरह वो आए, और इत्र की खुशबू की तरह सभी के मन मस्तिष्क में घुल गए। प्रभावशाली व्यक्तित्व, हुनरमंद, बुद्धिमत्ता के धनी, मोहक, कलात्मक, मिलनसार, शुभचिंतक, परिपक्व, गंभीर, बेहतरीन लेखक, कर्तव्यनिष्ठ, जिम्मेदार, जैसे गुणों से संपन्न वो सभी के हितेषी बनकर हमारे जीवन में शामिल हुए। एक बेहतरीन मित्र, सखा, गुरु, भाई, मार्गदर्शक, प्रेरक, सहयोगी, बनकर हमें एक नई राह दिखाई और प्रोत्साहित कर हौसला बढ़ाया।

"निखिल" जिनके नाम का अर्थ है "संपूर्णता", जो इनके व्यक्तित्व को भली भांति परिभाषित करता है। एक ऐसी अनुपम छवि, जिनके बारे में यदि व्याख्या की जाए, तो शायद उचित शब्द ही ना मिलें।

"निखिल जैन - संपूर्णता की परिभाषा (आफ़रीन फरिश्ता)" एक किंचित मात्र प्रयास है शुक्रिया अदा करने का, उन सभी की ओर से, जिनके जीवन में "निखिल" एक फ़रिश्ते की तरह आए और सभी के दिलों को जीतकर अपना बना लिया।

आपके उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ, हम आशा करते हैं, कि हमारा ये प्रयास सफल हो और आपको ये पुस्तक पसंद आए।।

Read More...

Ratings & Reviews

0 out of 5 ( ratings) | Write a review
Write your review for this book
Sorry we are currently not available in your region.

Also Available On

ऐश्वर्या त्रिपाठी, राजवी शाह

ऐश्वर्या त्रिपाठी

ऐश्वर्या त्रिपाठी, ह्यूमैनिटीज़ की छात्रा है। यह उत्तर प्रदेश जिला कुशीनगर की रहने वाली है। इन्हें लेखन की प्रेरणा अपने शिक्षक (युसुफ खान) से मिली जिन्होंने हमेशा इन्हें लिखने के लिए प्रोत्साहित किया। ऐश्वर्या साहित्य में काफी रुचि रखतीं है, और यह प्रयास करतीं हैं कि वो और बहतर लिख सकें I आप इनकी रचनाएँ इनके इंस्टाग्राम आइडी: @aishwarya.838 पर पढ़ सकते हैं|

राजवी शाह

राजवी शाह, अहमदाबाद, गुजरात से हैं। यह लेखिका अपनी सुलझी सोच और नजरिए से अपना लेख साकार करती हैं।
प्रकृति को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक मानने वाली यह लेखिका सिक्के के दोनों पहलुओं पर विचार कर उसे अपनी लेखनी में साकार करती हैं। वह 3 साल से अधिक समय से लिखित में हैं। वह संकलन, पांडुलिपि, स्वरूपण, प्रूफरीडिंग, सामग्री लेखन आदि कर रही है।वह संस्थापक, प्रकाशक, कवयित्री, पॉडकास्टर आदि हैं। वह सह-लेखक के रूप में ३५+ एंथोलॉजी का हिस्सा रही हैं जिसमें किताबें रिकॉर्ड में भी हैं और संकलित ५ एंथोलॉजी अब तक की है, कई और आगामी। वह सिर्फ अपने लेखन से लोगों पर मुस्कान लाना पसंद करती हैं। 

इंस्टाग्राम आईडी: @unwanted_stories
ईमेल आईडी: unwantedstories@gmail.com

Read More...

Achievements

+3 more
View All