Share this book with your friends

Raabta Lafzoun Ka / राब्ता लफ़्ज़ों का

Author Name: Manjeet Rajbir | Format: Paperback | Genre : Poetry | Other Details

"राब्ता लफ़्ज़ों का" एक ऐसा काव्य संकलन है जिसमें ज़िंदगी, ख़्वाब, आशिक़ी और हक़ीक़त से जुड़े अहसासों की साझेदारी है। इन सब से हम गुज़रते हैं और यह सब हमें छू कर जाते हैं। इन्हीं चार विषयों को लेकर यह काव्य संकलन आपके हाथों में है।चार विषय  ज़िंदगी, ख़्वाब, आशिक़ी व हक़ीक़त और पच्चीस कवि, कवयित्री। हर एक विषय पर जुदा नज़रिया, अलग पहलू इससंकलन को रोचक बनाता है। इस काव्य संकलन की तमाम रचनाएं आपको यक़ीनन छूकर जाएंगी। आप भी इनसे जुड़े अपने नज़रिये, अपने पहलू पर ग़ौर करे बिना ना रह पाएंगें।  यही इन रचनाओं की सफलता होगी।"राब्ता लफ़्ज़ों का" काव्य संकलन, ड्रीम टॉल्क्स शायरी एवं हिंदी इंग्लिश पोएट्री फेसबुक ग्रुप के साहित्य में रुचि रखने वाले सदस्यों कीरचनाओं को सहेज कर आप तक पहुंचाने का प्रयास है।

Read More...
Paperback

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

मनजीत राजबीर

मनजीत राजबीर, गुरुग्राम, हरियाणा से हैं पर उनका  बचपन और जीवन का बड़ा भाग दिल्ली में बीता है|  पढ़ने और लिखने का शौक  रखने  वाली मनजीत राजबीर ने १७ साल के बाद फिर से कलम पकड़ी, कैन्सर के लौटने के  ख़ौफ़ परअपनी जीत दर्ज़ कर के। कुछ यादें हैं, कुछ सच और कुछ सपने इन सब को संजो कर पिरो देती हैं कविताओं में।

इनकी एक किताब बैक टू लाइफ ( Back to life) भी अंग्रेजी में प्रकाशित हुई है। जिसमें उन्होंने अपने  कैंसर और जीवन से जीत पाने केसंस्मरण लिखे हैं। उनकी यह किताब उनके साहस ,जुझारू पन सहनशीलता और उनके ईष्ट  प्रभु शिव पर अकाट्य श्रृद्धा व विश्वास  काउत्कृष्ट प्रेरणादायक उदाहरण है।

 ड्रीम टॉल्क्स  शायरी  व इंग्लिश हिंदी पोएट्री उनका एक मंच  है  (फेसबुक व यूट्यूब चैनल ) जिसपर  लेखक और कवियों को  अपनी  प्रतिभा को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने अवसर मिलता है।

Read More...

Achievements

+3 more
View All