Share this book with your friends

SHIV VAANI / शिव वाणी

Author Name: Nilesh Kumar Agarwal | Format: Paperback | Genre : Educational & Professional | Other Details

शिवपुराण में चौबीस हजार श्लोक है, और सात संहिताएँ हैं। किन्तु इस पुस्तक में मैंने उन्हें ग्यारह खण्डों में बताया है। मैंने इस बात को ध्यान मैं रखते हुए यह बदलाव किया है, की जो मनुष्य इसे पढ़े, वह इस पुराण में लिखा ज्ञान समझ सके। इसीलिए इसे मैंने बहुत ही सरल भाषा में और बहुत ही सरल तरीके से लिखा है। इस पुराण को पढ़कर आप परब्रम्हा परमात्मा ,जो शिव है, उन्हें जान पायेंगे, उनका आचरण, उनका व्यवहार, उनकी सोच, उनकी समझ, उनके कार्य, उनके उपदेश, उनके ज्ञान के बारें जान पायेंगे। 

शिव पुराण को लिखने का मुख्य उद्देश्य यह था की धरती पर सभी मनुष्य अपने जीवन को समझे, अपने पैदा होने का कारण समझे और उन्हें इस धरती पर रहकर क्या करना है और क्या नहीं, वह यह भी समझे। कलयुग मैं मनुष्य की आयु कम है, इसीलिए मनुष्य को सही और गलत का सही ज्ञान देने के लिए ही शिव पुराण और अन्य पुराणों को लिखा गया। 

भगवान् शिव को समझने के लिए, आपको अज्ञानी होकर, शिव पुराण को पढ़ना होगा, क्यूंकि ज्ञान अगर अधिक हो, तो कभी-कभी वह अहंकार का रूप ले लेता है, जैसा रावण के साथ हुआ। फिर चाहे आप कितनी भी कोशिश कर ले, लेकिन अहंकार आपको और अधिक ज्ञान पाने नहीं देता। इसीलिए मन में भक्तिभाव जगाये और अज्ञानी होकर इस महान ग्रन्थ को समझने की कोशिश करें।

Read More...
Paperback
Paperback 600

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

नीलेश कुमार अग्रवाल

नीलेश कुमार अग्रवाल का नाम उन लेखकों में लिया जाता है जो समाज में एक बदलाव लाने के उद्देश्य से काम करते है। हर लेखक कोई न कोई रास्ता ढूँढता है उस उद्देश्य को पूरा करने के लिए। नीलेश ने, ईश्वर के ज्ञान को, रास्ता चुनकर लोगों में बदलाव लाने का प्रयास निरंतर किया है और आगे भी करते रहेंगे। उनके द्वारा आप ईश्वर को एक उम्मीद की तरह देखेंगे, ना की किसी एक धर्म की वस्तु की तरह. उनकी पुस्तकों में आपको धर्म की नहीं, बल्कि ईश्वर द्वारा कही गयी ज्ञान की बातें मिलेंगी, जो आपको सही और गलत का फर्क समझने में मदद करेंगी। उनके अनुसार ज्ञान और प्रेम का संतुलन ही मनुष्य को सही राह पर ले जा सकता है। उनके द्वारा कई पुस्तकें लिखी गयी है और उनके काम के लिए उन्हें कई जाने माने सितारे जैसे शमिता शेट्टी, रजा मुराद, अनुप्रिया गोयनका, नुशरत भरुचा द्वारा कई बार सराहा भी गया है। उनसे जुड़ने के लिए आप उनके सोशल मीडिया एकाउंट्स को भी फॉलो कर सकते है।

Read More...

Achievements

+8 more
View All