Share this book with your friends

Shraddha Suman - Gurupita ke Charanon me Naman / श्रद्धा सुमन - गुरुपिता के चरणों में नमन

Author Name: Nikhil Jain | Format: Paperback | Genre : Educational & Professional | Other Details

श्रमण संघ जयवंत हो

श्रद्धा सुमन - गुरुपिता के चरणों में नमन

गुरुवर, जो प्राणी की अज्ञानता का अंधकार मिटाकर, अपने शिष्यों का सकल जीवन प्रकाशमान बनाते हैं, उनका जन्म एक पावन दिवस से कम तो नहीं। संसार में विरल ही ऐसे मनुष्य हैं, जिन्हें मानव कल्याण में ही परम सुख अनुभूत होता है, इन्हीं में से एक हमारे गुरुपिता हैं, जिनकी महिमा की व्याख्या शब्दों से परे है, किंतु ऐसे पवित्र, पावन और अनुपम दिवस, जब गुरुवर ने इस धरा पर अवतार लिया, उसे और खास बनाने के लिए, लेखक ने अपने पूर्ण कलात्मकता से एक लघु एवं तुच्छ प्रयास किया है, गुरुपिता के चरणों में एक भेंट समर्पित करने का, जिसमें गुरु महिमा वर्णित है। एक व्यक्ति के जीवन में गुरु का वास्तविक महत्व, गुरु के चरणों की पावन रज की व्याख्या का महत्व क्या होता है, लेखक ने पुस्तक के माध्यम से बताने का प्रयास किया है। आशा है, ये भेंट गुरुदेव के हृदय को द्रवित करने में सक्षम रहेगी, और इस पुस्तक का ध्येय सफल होगा।।

Read More...
Paperback
Paperback 150

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

निखिल जैन

निखिल जैन, पेशे से व्यापारी, शौक से लेखक धुलिया, महाराष्ट्र से संबंध रखते हैं। इन्हें शैक्षिक तौर पर BBM एवं MBA की degree प्राप्त है। इन्हें अपना ज्ञान दूसरो के साथ साझा करना, यात्राएँ करना, नई नई खोज करना और रचनात्मकता से अपनी प्रतिभाओं को बेहतर बनाना अत्यंत प्रिय है। इन्हें लिखना पसंद है, क्योंकि इनका मानना है, कि लेखन से हम अपनी आंतरिक भावनाओं का भली भांति बखान कर सकते हैं, क्योंकि जो कहा नहीं जा सकता उसे लिखकर व्यक्त करने में आसानी होती है और व्यक्ति का हृदय और मस्तिष्क दोनों को प्रभावित किया जा सकता है।

बतौर लेखक अपनी यात्रा का प्रारंभ करने वाले निखिल ने लेखन जगत में हो रही राजनीति के दुष्प्रभावों को नजरंदाज ना करते हुए नव लेखकों के हित में कार्य करने हेतु कुछ प्रयास करने का सोचा और इसी सोच के चलते नव लेखकों की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करने के लिए स्वयं का प्रकाशन स्थापित किया और इसी दौर में ये अब Unité Publication और love.vibes143 के संयोजक हैं। ये स्वयं 500 से अधिक पुस्तकों में बतौर सह लेखक एवं 85 से अधिक पुस्तकों के संकलक रह चुके हैं। 

Bap publication में संपादक प्रबंधन की भूमिका निभाने वाले निखिल जैन एम एस केशरी पब्लिकेशन के सह संस्थापक के रूप में कार्यभार बखूबी संभाल रहे हैं। 

हाल ही में निखिल जैन के नाम Inkzoid books of records के तहत काफ़ी विश्व रिकॉर्ड्स दर्ज किये गए हैं, जिनमें से एक "100 sainos" (First book entirely based on saino, written by 6 different writers from 6 different cities)",  एक "गागर में सागर" (Which consists more than 10 different styles, composed in 7 different native and foreign languages) नामक पुस्तक के नाम दर्ज हैं जो स्वयं में अनूठी पुस्तकें हैं। हाल ही में निखिल जी ने मुंबई इंडियंस  के ऊपर एक अक्षरबद्ध कविताओं की किताब लिखी हैं, और वो किताब भी Inkzoid books of records और Glorious Book of World Records 2022 में दर्ज किये हैं।

Lovers.stop_143 नामक एक ई_पेज के सहायक प्रबंधन के तौर पर भूमिका निभाने वाले निखिल सदैव प्रयासरत रहते हैं, कि नव युवाओं को एक मंच प्रदान किया जा सके। अभी कुछ दिन पहले उन्हें The Top 22 Sensational Writers of India स्थान दिया गया है। 2021 वर्ष में इन्हे The Opus Talent Awardees से सन्मानित किया गया, यह न्यूज Fab World Today, Time Bulletin पर उपलब्ध है। इनसे जुड़ने के लिए आप संपर्क कर सकते हैं -

इंस्टाग्राम :- @love.vibes143

ईमेल :- love.vibes143@outlook.com 

Read More...

Achievements

+3 more
View All