Share this book with your friends

The Common Sense / द कॉमन सेंस "Chetana Ki Vaigyanik Vyakhya" / "चेतना की वैज्ञानिक व्याख्या"

Author Name: Dr Bhupendra Singh M.B.B.S., M.D., F.I.C.O. | Format: Paperback | Genre : Philosophy | Other Details

मनुष्य के जीवन की सार्थकता ज्ञान से है। 

ज्ञान के लिए आवश्यक है विवेक, विवेक के लिए आवश्यक है कॉमन सेन्स और कॉमन सेन्स के लिए आवश्यक है तार्किक क्षमता। 

महर्षि अक्षपाद गौतम द्वारा लिखित ''न्याय सूत्र'' मनुष्य के विवेचना शक्ति और कॉमन सेन्स का चरमोत्कर्ष है। महर्षि ने उसी कॉमन सेन्स से दुनिया के सबसे कठिनतम प्रश्नों जैसे पदार्थ, ऊर्जा, समय, आकाश, इन्द्रिय, मन, बुद्धि, ज्ञान, आत्मा, पुनर्जन्म, कर्मफल एवं मोक्ष आदि का वैज्ञानिक विश्लेषण किया है। 

आधुनिक वैज्ञानिकों विशेषकर एर्विन श्रोडिंगर, आइंस्टाइन, हाइज़ेनबर्ग आदि ने भी बड़ी सहजता से इन कठिनतम प्रश्नों को गणितीय सूत्रों में पिरोया है, जिसका सैद्धांतिक आधार इस न्याय सूत्र में उपलब्ध है। यह कहना कतई उचित न होगा कि इन महानतम वैज्ञानिकों ने यह ज्ञान इन दर्शनों से अर्जित किया अपितु इन्होने अपने प्रयोगों एवं सिद्धांतों से इस दर्शन को समझने का एक नया वैज्ञानिक आधार अवश्य दिया है। 

विभिन्न दर्शनों में न्याय दर्शन सबसे कठिन है। लेकिन यह पुस्तक अपने सरल भाषा एवं आधुनिक उदाहरणों के माध्यम से इसे सुबोध और सहज बनाती है। पश्चिम में इस दर्शन के तारतम्य में जो वैज्ञानिक विकास हुए हैं, उसे भी इस पुस्तक में उचित स्थान दिया गया है। 

यह पुस्तक आपके अपने आत्मस्वरुप की यात्रा है, जिसे ठीक प्रकार से समझने के बाद संशय समाप्त होता है, ज्ञान की प्राप्ति होती है और जीवन सार्थक होता है।  

Read More...
Paperback
Paperback 480

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

डॉ भूपेन्द्र सिंह M.B.B.S., M.D., F.I.C.O.

डॉ भूपेन्द्र सिंह

जन्म - 29 दिसंबर 1987 

माता - पिता - श्रीमति अमलेश कुमारी एवं श्री सियाराम सिंह

निवास - रेहियाँ, कंदवा, चुनार, मिर्ज़ापुर, उत्तर प्रदेश

शिक्षा -  M.B.B.S. (King George's Medical University), M.D. (M.L.N.M.C., Prayagraj), Ex Senior Resident - Clinical Hematology (King George's Medical University), Fellowship in Clinical Oncology (A.H.E.R.F.)

British Medical Journal समेत दुनिया के प्रसिद्ध शोध पत्रिकाओं  में 06 शोधपत्र प्रकाशित

रुचि - लोक संस्कृति, समाज, धर्म, दर्शन, विज्ञान, तर्कशास्त्र

वर्तमान में लखनऊ स्थित एक निजी संस्थान में क्लिनिकल हिमैटोलॉजिस्ट के रूप में सेवारत

Read More...

Achievements

+7 more
View All