कालक्रमसे विलुप्त वैदिक ज्ञान-विज्ञानको तपोबल तथा समाधिसिद्ध प्रज्ञाके अमोघ प्रभावसे प्रकट करनेवाले तथा विकृत ज्ञान-विज्ञानको परिस्कृत करनेवाले एवम् अराजकतत्त्वोंका दमनकर धर्मनियन्त्रित - पक्षपातविहीन शोषणविनिर्मुक्त सर्वहितप्रद सनातन शासनतन्त्रकी स्थापना करनेवाले अर्थात् व्यासपीठ और शासनतन्त्रका शोधन करनेवाले युगावतार तथा युगपुरुष मान्य हैं ।
(श्रीगोवर्द्धनमठ-पुरीपीठाधीश्वर-श्रीमज्जगद्गुरू-शङ्कराचार्य स्वामी निश्चलानन्दसरस्वती )
आद्यशंङ्कराचार्य और उनके द्वारा स्थापित गोवर्द्धनमठ पुरीके वर्तमान पीठाधीश्वर श्रीमज्जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामी निश्चलानन्दसरस्वती जी के संक्षिप्त जीवन परिचय एवं पूर्वाम्नाय - श्रीगोवर्द्धनमठका संक्षिप्त परिचय एवं पीठपरिषद् के अन्तर्गत गतिविधियों एवं सेवा-प्रकल्प का परिचय जन-मानसको सुलभ करानेकी की भावनासे श्रीहरि-गुरूकी प्रेरणासे एक लघु-पुस्तिका में सकंलन करने का प्रयास किया है ।
Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners
Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners