Modal Verbs अंग्रेजी ग्रामर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण चैप्टर है। हमारे अंग्रेजी लिखने और बोलने में Modal Verbs का प्रयोग बहुत ज्यादा होता है। यह पुस्तक Modal Verbs पर केंद्रित है। इसमें Modal Verbs के सभी बेसिक नियम बताए गए हैं। नियम के साथ-साथ अनुवाद के लिए लगभग 600 वाक्य दिए गये हैं। पुस्तक के अंत में उन वाक्यों का अंग्रेजी अनुवाद भी दिया गया है। अगर दिए गये वाक्यों को आप ठीक से सीख लेते हैं तो आपको अंग्रेजी लिखने और बोलने में बहुत मदद मिलेगी, आपके लिए अंग्रेजी लिखना और बोलना आसान हो जाएगा। इस पुस्तक के पढ़ने से Modal Verbs पर आपकी पकड़ बहुत मजबूत हो जाएगी। सही और अच्छी अंग्रेजी बोलने में यह पुस्तक आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी।