शरीर और मन का स्वास्थ्य और सौन्दर्य खाद्य पर काफी निर्भर करता है। इस पुस्तक में वर्णित खाद्यपदार्थ, गुणवत्ता की दृष्टि से काफी हद तक सन्तुलित है। शरीर और मन से स्वस्थ, सबल, निरोग और सक्रिय रह कर जीवित रहने के लिए जिन खाद्यों की जरूरत है उन खाद्यों के लिए हमें स्वस्थ सोच और विस्तृत जानकारी की जरूरत है। यह पुस्तक उस दिशा में एक प्रयास है।