यह पुस्तक पूर्ण रूप से मन के भावों और विचारों को स्वछंद व्यक्त करती हुई, हमारी और आपकी कहानी है। जिंदगी की दौड़ भाग में, हम कब कहाँ गुम होते हैं, इसका हमें खुद भी पता नहीं रहता। इन हालातों में, हर व्यक्ति के लिए कहीं न कहीं अपने मन की दुखद-सुखद बातों को बाहर निकालना नितांत आवश्यक हो जाता है। कविताएँ हमारे मन के विचारों को बिना भेद भाव के सरलता से समझाती हैं। इसलिए यह कविता संग्रह मेरे मन के बहुत करीब है।