Share this book with your friends

Empower Panchayat / सशक्त पंचायत समृद्ध भारत की संकल्पना

Author Name: Amit Shukla | Format: Paperback | Genre : Educational & Professional | Other Details

‘सशक्त पंचायत : समृद्ध भारत की संकल्पना’ शीर्षक पुस्तक मूलतः स्वशासन के पंचायती प्रणाली पर आधारित है। पंचायती प्रणाली का इतिहास, भारत की स्वदेशी पंचायती प्रणाली, वैदिक पंचायती प्रणाली, लोकतंत्र की स्वदेशी व्याख्या, विश्व में स्थानीय स्वशासन के प्रयोग और पंचायती प्रणाली के सशक्तिकरण को लेकर लेखक का अनुभव एवं संकल्पना, इस पुस्तक का सशक्त पक्ष है। इस पुस्तक के माध्यम से लेखक ने पंचायती प्रणाली की आधुनिकता पर नए विमर्स को प्रोत्साहित करने की कोशिश की है। चूंकि लेखक मूलतः टेक्नोक्रेट हैं, इसलिए पंचायती प्रणाली के तकनीकी पक्ष पर भी इस पुस्तक में चर्चा की गयी है। पुस्तक का अंतिम अध्याय पूर्णरूपेण लेखक के अनुभव और व्यक्तिग ज्ञान पर आधारित है। यही नहीं आने वाले समय में पंचायती प्रणाली के प्रशासन का क्या रूप होना चाहिए और वर्तमान में इसी व्यवस्थ में रहकर इसे कैसे ठीक किया जा सकता है, यह इस पुस्तक को अद्भुद बना देता है। इस पुस्तक के लगभग सभी अध्यायों में यह साबित करने की कोशिश की गयी है कि प्रशासन की स्थानीय प्रणाली में यदि स्वशासन का समावेश होता है, तो वह शासन न केवल सशक्त होता है, बल्कि सर्वस्पर्ष्पी, सार्वदेशिक और सर्वकालिक होता है। पुस्तक में भारतीय चिंतन पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह पुस्तक विदेशी चिंतन दृष्टि पर आधारित नहीं है। इसमें भारती दृष्टि का समावेश किया गया है। इसलिए यह पुस्तक अभिनव है। 

Read More...
Paperback

Ratings & Reviews

0 out of 5 (0 ratings) | Write a review
Write your review for this book

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

अमित शुक्ल

पंचायती राज संस्थाओं को समर्पित पुस्तक, ‘‘सशक्त पंचायत: समृद्ध भारत की संकल्पना’’ के लेखक अमित शुक्ल पेशे से टेक्नोक्रेट हैं। अमित के पास पेशागत कई उपलब्धियां संग्रहित है। उन्होंने भारत में सबसे सफल सामाजिक सुरक्षा डिजिटल स्टार्ट-अप कंपनी की स्थापना की। यही नहीं अमित ने भारत सहित ऑस्ट्रेलिया, सउदी अराब, संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान में 15 से अधिक परियोजनाओं पर काम किया है। अपनी स्टार्ट-अप कंपनी की स्थापना से पहले अमित केंद्र एवं कई राज्य सरकारों के सलाहकार रह चुके हैं। इस दौरान अमित ने समाजिक सुरक्षा पर व्यापक काम किया। 2015 में इजीगाॅव नामक कंपनी की स्थापना की। इस कंपनी के माध्यम से अमित फिलहाल 5 राज्य सरकारों को सफल सेवा प्रदान कर रहे हैं। इजीगाॅव प्रतिदिन लाखें लोगों को सरकारी लाभ की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करा रहा है। अमित शुक्ल, अपने ज्ञान का उपयोग लोगोें के जीवन को आसान बनाने के लिए कर रहे हैं।सामाजिक सुरक्षा एवं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लागों की अर्थव्यवस्था को उपर उठाने के लिए अमित ने कई तकनीकी प्रयास किए हैं। प्रगतिशील सोच के अमित परंपराओं और मर्यादाओं के प्रति बेहद संवेदनशील हैं। 

अमित, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर में मेंटर हैं। स्टार्ट-अप, सोशल प्रोटेक्शन, गॉवटेक और डेटा4डेवलपमेंट विषय पर अपना एकाधिकार रखते हैं। इन विषयों पर आप दुनिया भर में व्याख्यान के लिए बुलाए जाते हैं। अमित की उपलब्धियों ने उन्हें डिजिटल इंडिया के लिए चैंपियन ऑफ चेंज के रूप में अच्छी पहचान दिलाई है। अमित पंचायती राज प्रणाली की शक्ति और स्वायतता के हस्तांतरण के लिए पंचायती राज मंत्रालय के सलाहकार के रूप में लगभग डेढ़ वर्षों तक काम किया है। बिहार और नागालैंड में अमित के द्वारा किए गए कार्य सराहनीय हैं। 

अमित के व्यक्तित्व में रचनाशीलता कूट-कूट कर भरी हुई है। अमित 13 वर्ष की आयु से ही हिंदी कविता लिख रहे हैं। उनकी पहली काविका वास्तविक घटना पर आधारित ‘‘वर्तमान युग का परोपकार’’ है। बाद में उन्होंने ‘‘मुकुट और जूता’’, ‘‘मृत्यु’’, ‘‘एक कल्पना’’, ‘‘अश्चर्य’’ आदि शीर्षक की कई रचनाएं की। अमित का रचना संसार भले छोटा है लेकिन सामाजिक विषयों पर अमित गहरी पकड़ रखते हैं। इसी सामाजिक संवेदना और रचनाशीलता ने अमित को पंचायत जैसे निरश विषय पर लिखने के लिए प्रेरित किया है।

Read More...

Achievements