यह पुस्तक काशी के मनोहर घाटों और बनारसी संस्कृति और उनके संक्षिप्त इतिहास को पाठकों तक पहुंचाने का एक विनम्र प्रयास है। घाटों की नवीनतम छवियों को फिर से चित्रित किया गया है और संबंधित अध्यायों में जोड़ा गया है। यह पुस्तक पिछले 7-8 वर्षों के दौरान वाराणसी तट में हुए परिवर्तनों का दर्पण है, विशेषतः वर्तमान मोदी सरकार द्वारा किए गए परिवर्तन, कुछ नए और पुराने घाट जो पहले अंग्रेजी संस्करण में नहीं थे, उन्हे इस पुस्तक में समाहित किया गया है। पुस्तक को और अधिक सार्थक बनाने हेतु घाटों के विवरण को और अधिक स्पष्ट किया गया है और जहां भी आवश्यक था, नए फोटोग्राफ, नए अध्याय जोड़े गए है।
पुस्तक को और अधिक आनंदमय बनाने के लिए फोटोग्राफ़्स को बेहतर किया गया है। लेखक एक पेशेवर फोटोग्राफर नहीं है, इसलिए कुछ फ़ोटोज़ विभिन्न कारणों से उतने अच्छे नहीं होंगे जिनके लिए लेखक अपना गहरा खेद व्यक्त करता है। पुस्तक को अधिक उपयोगी और ज्ञानपूर्ण और पठनीय बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए गए हैं।
हार्दिक अभिनन्दन के साथ....