Share this book with your friends

Secret Women / सीक्रेट विमेन

Author Name: Arti Bala | Format: Paperback | Genre : Biographies & Autobiographies | Other Details

यह पुस्तक एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो अपने सपनों को सच करने के लिए घर की चौखट पार करती है। वह एक ऐसी दुनिया चुनती है जो चमक-दमक और ग्लैमर से भरी हुई है, लेकिन उसके कदमों के साथ-साथ उसके घर की उम्मीदें भी चलती रहती हैं।

सपनों की राह कभी सीधी नहीं होती। इस सफर में उसे कई चुनौतियों, संघर्षों और कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। हर मोड़ पर उसे अपने सपनों और अपने परिवार की उम्मीदों के बीच संतुलन बनाए रखना पड़ता है।

यह कहानी केवल एक लड़की की नहीं बल्कि उन अनगिनत लड़कियों की भी है, जो अपने सपनों के लिए साहस करती हैं, संघर्ष करती हैं और कई बार अपनी असली पहचान और भावनाओं को अपने भीतर ही छुपाकर आगे बढ़ती रहती हैं।

“सेक्रेट वुमेन” उसी सफर की कहानी है। एक ऐसी लड़की की, जो दुनिया के सामने मजबूत दिखती है, लेकिन अपने भीतर कई राज़ समेटे रहती है। शायद इसी वजह से उसकी पूरी जिंदगी एक अनकहा रहस्य बनकर रह जाती है।

“सपनों की राह पर चलती एक लड़की…
जिसकी पूरी जिंदगी एक अनकहा राज बनकर रह गई।”

Read More...
Paperback

Ratings & Reviews

0 out of 5 (0 ratings) | Write a review
Write your review for this book
Paperback 150

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

आरती बाला

आरती बाला संवेदनशील युवा लेखिका हैं, जो समाज में महिलाओं के जीवन, उनके अनकहे दर्द, संघर्ष और आत्मसम्मान के विषयों को अपनी लेखनी के माध्यम से उजागर करती हैं। उनकी रचनाओं में स्त्री के भीतर छिपी भावनाओं, मौन पीड़ा और आत्मबल की गहरी अभिव्यक्ति मिलती है।

आरती बाला ने पटना से पत्रकारिता की शुरुआत की, लेखन और पठन-पाठन में रुचि की वजह से पत्रकारिता से जुड़ गईं और लेखन कर रही हैं। उनकी पुस्तक “सीक्रेट वीमेन” महिलाओं के जीवन के उन पहलुओं को सामने लाती है, जिनसे वे अक्सर गुजरती तो हैं लेकिन खुलकर कह नहीं पातीं। आपकी लेखनी सरल, भावनात्मक और समाज को सोचने के लिए प्रेरित करने वाली है। लेखन का उद्देश्य समाज में स्त्री की स्थिति, संघर्ष और उसके आत्मविश्वास को समझना और उसे नई दिशा देना है।

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर करने के उपरांत विभिन्न टीवी चैनलों में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। दूरदर्शन से अपने एंकरिंग की शुरुआत कर एंकरिंग के क्षेत्र में खुद को स्थापित कर चुकी हैं। आपकी हिंदी, अंग्रेजी और भोजपुरी भाषा पर बेहतर पकड़ है। यही वजह है कि आपकी मांग पत्रकारिता में हमेशा बनी रहती है। गांव से लेकर शहर तक की आबोहवा को करीब से महसूस करने वाली लेखिका की कलम हर बार नई इबारत लिखने की कोशिश करती हैं।

Read More...

Achievements

+9 more
View All