Share this book with your friends

Swargvibha Online Quarterly Hindi Magazine March 2025 / स्वर्गविभा ऑनलाइन त्रैमासिक हिंदी पत्रिका मार्च 2025

Author Name: Dr. Tara Singh | Format: Paperback | Genre : Letters & Essays | Other Details

‘त्रैमासिक स्वर्गविभा ऑनलाइन पत्रिका’ फिर एक बार आपके सम्मुख है| हमने आपकी ख्वाहिश को नजर रखते हुए, आपके इस पसंदीदा पत्रिका में,देश के बेहतरीन लेखकों,कथाकारों और गज़ल-कारों की रचनाओं को एकत्रित कर प्रकाशित की है, इसे पढ़िये| यह आपको माशूक की अदाएँ, प्यार-मोहब्बत, साकी पैमाना, शमा परवाना, आशिक-काशूक के कई रंग से आपको रूबरू कराएगी, तो दूसरी तरफ,कहानियों में सामाजिक कुरीतियों, रूढ़िवादियों पर अपनी सशक्त लेखनी से कथाकारों ने कुठाराघात कर, अपने पाठकों को सामाजिक बुराइयों से अवगत कराया है| इन कथाकारों ने,अपनी कहानी के पात्र-पात्रियों को इतने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया है कि घटनाएँ आँखों के आगे सजीव हो उठती हैं,हर एक पात्र मानो बातें कर रहे हों|

हम आशा करेंगे कि हमारे अन्य अंकों की भाँति,पाठकों को यह प्रस्तुति भी पसंद आयेगी| आपके बहुमूल्य मशविरे की प्रतीक्षा रहेगी|

-स्वर्गविभा टीम

Read More...
Paperback

Ratings & Reviews

0 out of 5 ( ratings) | Write a review
Write your review for this book
Paperback 270

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

डॉ. तारा सिंह

डॉ. तारा सिंह, जाने-माने हिंदी साहित्यकार, एक बहुमुखी लेखक, कवि, लघु कथाकार, उपन्यासकार, गजलकार, फिल्मी गीतकार और निबंध रचनाकार के रूप में प्रसिद्ध हैं| अब तक उनकी 54 पुस्तकें प्रकाशित होकर विश्व-व्यापी ख्याति अर्जित कर चुकी हैं| सामाजिक और पारिवारिक मुद्दों, व्यक्तिगत और सामाजिक विषयों, जीवन के दर्शन और वास्तविकता, जन्म और मृत्यु चक्र, आदि से सम्बंधित इन्होंने अपनी भावनात्मक और विचारशील रचनाओं के लिए व्यापक प्रशंसा प्राप्त की है|

इनकी रचनाएँ  हमेशा वास्तविक तथ्यों और व्यक्तियों / परिवार के सदस्यों / दोस्तों के बीच संबंधों के मूल पहलुओं से संबंधित होता है| इस प्रकार, वे न केवल सुखद प्रेम का चित्रण करती है, बल्कि निराशा, विश्वासघात और अव्यवस्था जैसे विषयों पर भी लिखती रही हैं|

ये वर्तमान में www.swargvibha.com (एक प्रमुख हिंदी वेबसाइट) और स्वर्गविभा हिंदी त्रैमासिक पत्रिका के प्रधान संपादक और प्रशासक के रूप में काम कर रही हैं| 

इन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों द्वारा 260 पुरस्कार / सम्मान / मानदोपाधि / ट्राफी से सम्मानित किया जा चुका है| इनकी रचनाएँ / पुस्तकें अब www.swargvibha.com और www.kukufm.com (ऑडियोबुक के रूप में), Google पुस्तकें, www.amazon.in, www.flipkart.com, इंस्टा पब्लिश, सुमन प्रकाशन, www.pothi.com, सेंट्रल एन्ड स्टेट लाइब्रेरीज़ इन इंडिया और दुनिया भर के 30 अन्य वेबसाइटों पर, दुनिया भर में उपलब्ध हैं| इनकी जीवनी बार्न्स एंड नोबल (यूएसए 2011) द्वारा और रिफासिमेंटो इंटरनेशनल द्वारा “हूज़ हू” 9 बार (2006-2019) और विकिपीडिया में प्रकाशित की गई हैं| इनकी रचनाएँ हमेशा गंभीर विचारों, विषयों, घटनाओं की गति और जीवन के दर्शन से भरी होती हैं|

Read More...

Achievements

+2 more
View All