इस किताब में 'टूरिज्म' यानी पर्यटन पर एक आधारभूत जानकारी देने का प्रयास किया गया है। भारत में कई ऐसे एतिहासिक, धार्मिक, प्राकृतिक व सांस्कृतिक पर्यटन स्थल हैं, जो हमें अतुल्य भारत बनाते हैं। इस किताब में भारत के साथ भारत के अभिन्न हिस्से छत्तीसगढ़ के कई प्रमुख पर्यटन स्थलों की झलकियां शामिल की गई हैं। इस किताब के ज़रिए पर्यटन के अर्थ व अवधारणा को समझाते हुए; पर्यटन से हमारे रोजगार और अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिलने तक के सन्दर्भ पर प्रकाश डाला गया है। इस किताब के माध्यम से पर्यटन का जीवन में कितना महत्व है यह भली-भाँति समझा जा सकता है।