Share this book with your friends

Abhasi Duniya Ke Anokhe Rishte / आभासी दुनिया के अनोखे रिश्ते

Author Name: Compiled & Edited By Sapna Kekre (shivani) Founder - United By Ink | Format: Paperback | Genre : Literature & Fiction | Other Details

डिजिटल दुनिया के महत्व को इस दौरान सबसे ज़्यादा महसूस किया जा सकता है, जब कोरोना COVID -19 महामारी के कारण लगभग पूरी दुनिया थम सी गई है। इस पुस्तक को केवल इसी डिजिटल तकनीक की सहायता से  प्रकाशित करना संभव हुआ।

यद्यपि एक दूसरा पक्ष भी है जहाँ डिजिटलिकरण ने जीवन के मानवीय पहलुओं को अत्यधिक प्रभावित किया है। यह पुस्तक कविता, लघु कथाओं और लेखों के रूप में ऐसे सभी पहलुओं को आपके समक्ष लाने का एक अनूठाप्रयास  है, जहाँ २८ लेखक अपने विचार  आप  तक पहुँचाने मे समर्थ हुए। इनमें विभिन्न क्षेत्रों एवं देशों के  कई वरिष्ठ और गुणी लेखकों के साथ साथ कई नए रचनाकारों को भी स्थान दिया गया है। “UNITED BY INK” एक अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन मंच है, जहाँ दुनिया भर से   ४५०० से अधिक लेखक साथ आते हैं एवं  अपनी रचनात्मकता को हर रोज साँझा  करते हैं।

इस पुस्तक के विक्रय से कुछ राशि  भारत के ग्रामीण इलाक़ों के  बच्चों को शिक्षा पूर्ण करने हेतु सहायतार्थ प्रदान की जाएगी। आप भी इस पुस्तक के ज़रिए से कई गरीब बच्चों की मदद करने में हमारी मदद करें।

Facebook- @unitedbyink
Instagram - @ubi.unitedbyink
Twitter - @unitedbyink1
You tube - UBI United By Ink 
Website - www.unitedbyink.org/

Read More...
Paperback
Paperback 299

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

संकलनकर्ता - सपना केकरे (शिवानी) संस्थापक - यूनाइटेड बाई इंक

बहुमुखी प्रतिभा की धनी, सपना शिवानी केकरे, काव्य पुस्तक “ओस की बून्दें” की लेखिका हैं और “यूनाइटेड बाय इंक” नामक एक अंतर्राष्ट्रीय  मंच की संस्थापक हैं। लेखकों को पाठकों के साथ जोड़ने वाले अपने इस  मंच के द्वारा आपने, दो पुस्तकों  “Colours “Of Life” और “अंजुली रंग भरी"  का संकलन भी किया है।

प्रबंधन में स्नातकोत्तर करने के बाद, अपने २० वर्षों के अनुभव के दौरान कई वर्ष आप विभिन्न कंपनियों में मार्केटिंग के क्षेत्र में कार्यरत रहीं। इसी दौरान आपने  मुंबई के विख्यात FMB&OMP-SPJIMR में मुख्य समन्वयक और  पुणे में SYMBIOSIS में  व्याख्याता के रूप में भी  कार्य किया ।  ईवेंट मेनेजमेंट करने के साथ साथ वह गत १० वर्षों से एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

सपना इन सभी कार्यों को करने के साथ साथ एक टेरो  कार्ड रीडर भी  हैं। नृत्य  और कोरियोग्राफ़ी  से लेकर बाग़बानी और  खाना पकाने की भी शौक़ीन हैं। भारत के एक छोटे से शहर उज्जैन में पली-बढ़ी ‘सपना’ आजकल अपने परिवार के साथ मलेशिया में रहती हैं।

आप उनके साथ ईमेल के माध्यम से जुड़ सकते हैं।

shivanikekre1@gmail.com

https://m.facebook.com/sapnashivanikekrelanger
sapnashivanikekre(Instagram)
sapna_kekre(Twitter)

 

Read More...

Achievements

+12 more
View All