हमें मिला हुआ अमूल्य मनुष्य जन्म, कितना महत्वपूर्ण है यह बहुत कम लोग ही समझ पाते हैं | हमारी भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म ज्ञान बहुत अधिक गहन एवं परिपोषित है, मगर यह हमारा दुर्भाग्य है कि आज बहुत कम लोग इस बात को समझ रहे हैं या समझने की कोशिश कर रहे हैं | कुछ लोग मैं सनातनी हूँ, मैं हिन्दू हूँ बोल कर अपने हिन्दू होने का गर्व तो दिखाते हैं मगर सनातन धर्म का मूल क्या है, धर्म क्या है, ज्ञान क्या है, आचरण क्या है इन सबके बारे में जानने की कोशिश ही नही करत