Share this book with your friends

Asamanya vyakti bane matra ek mahine me / असामान्य व्यक्ति बने मात्र एक महीने में

Author Name: Dr. Lalit Mohan Gupta | Format: Paperback | Genre : BODY, MIND & SPIRIT | Other Details

असामान्य होना एक कला है, सामान्य बने रहना एक आदत है।  

समय आपको या तो बदल कर एक असामान्य शक्ति वाला व्यक्ति बना रहा है, या फिर आपको एक सामान्य व्यक्ति की तरह जीने के लिए मजबूर कर रहा है।
जीवन में लोगो के सामने कई परेशानियां आती है, परेशानियां का आना स्वाभाविक है। जीवन बिना परेशानियों के असंभव है, इंसान का जन्म भी कई कठिनाईयों के बाद ही होता है। एक सामान्य जीवन जीना कुछ लोगों को रास नहीं आता, फिर भी वे लोग उसी जीवन को जीते रहते है और उनका जीवन एक सामान्य जीवन जीते हुए बीत जाता है। यदि आप अपने आप को जीवन में एक असामन्य व्यक्ति की तरह देखना चाहते है तो स्वयं में प्रतिदिन बदलाव करें जो आपको पहले से बेहतर बनाये।   
समस्याएं आये तो जीवन में कई लोग थक हार कर बैठ जाते है, परन्तु जीवन रुकने के लिए नहीं बना है। जीवन में समय किसी के लिए नहीं रुकता, यदि किसी अपने की मृत्यु भी हो जाये तब भी यह नहीं रुकता। जीवन के दोनों पहलु है सकारात्मक भी और नकारात्मक भी, सकारात्मक व्यक्ति इसे हर स्थिति में सकारात्मक रूप में देखते है, वहीं जो लोग नकारात्मक होते है वे हर स्थिति में नकारात्मकता ढूंढ ही लेते है।   
        

Read More...
Paperback
Paperback 300

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

डॉ. ललित मोहन गुप्ता

जीवन जीने की कला, तथा सफलता को कैसे प्राप्त करे यह डॉ ललित मोहन गुप्ता अपने सेमिनार में सिखाते है। डॉ ललित मोहन गुप्ता विद्यालय में प्राचार्य रह चुके है, जहाँ उन्होने प्रबंधन को संचालित करने के कई गुण विकसित किये। लोकव्यवहार की कला को सुद्रढ़ बनाते हुए जीवन के कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर चुके डॉ ललित मोहन गुप्ता जीवन जीने के मंत्र लोगों से साझा कर चुके है अपनी किताब 'जीवन और प्रबंधन मंत्र' के द्वारा। डायनामिक मैमोरी गुरु डॉ ललित मोहन गुप्ता अपना नाम 'इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स ' में भी दर्ज़ करवा चुके है। मैमोरी का अधिकतम इस्तेमाल कैसे करे यह उनकी किताब पढ़कर समझा जा सकता है। 
श्री गुप्ता एक जाने माने प्रेरक वक्ता है जो छात्रों तथा कर्मचारियों को अपनी बातों से जीवन जीने की कला सिखाते है। कलारीपयट्टू को सभी मार्शल आर्ट का जनक भी कहा जाता है। डॉ गुप्ता ने बेंगलुरु से कलारीपयट्टू में निपुणता हासिल की है वे यह मानते है की कलारीपयट्टू  न सिर्फ एक बेहतरीन युद्ध कला है, बल्कि साथ ही साथ यह जीवन जीने की कला भी सिखाती है।

Read More...

Achievements

+1 more
View All