Share this book with your friends

Bible Ki Mool Shikshain / बाइबल की मूल शिक्षाएँ प्रश्नोत्तर के माध्यम से बाइबल की शिक्षाओं की व्यवस्थित, सटीक, स्पष्ट, संक्षिप्त और सरल व्याख्या

Author Name: Samit Mishra | Format: Paperback | Genre : Religion & Spirituality | Other Details

श्लोक, दोहा, चौपाई और सूक्तियां धार्मिक और नैतिक शिक्षाओं को सिखाने के प्रसिद्ध और प्रचलित माध्यम हैं। इनके अतिरिक्त, प्रश्न और उत्तर के द्वारा शिक्षा प्रदान करना हमारी दैनिक शैली और शैक्षणिक संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बाइबल की मूल  शिक्षाएँ, इस पुस्तक में साधारण प्रश्नों और उनके स्पष्ट और सरल उत्तरों के द्वारा मसीह धर्म की मुख्य शिक्षाओं को प्रदान किया गया हैं। इन प्रश्नों और उत्तरों के माध्यम से न केवल पाठकों का धर्म-ज्ञान विकसित होगा, परन्तु मसीह विश्वास के प्रति उनकी आस्था और समर्पण में भी वृद्धि होगी। इसमे वर्णित प्रश्नोत्तर के द्वारा बच्चों और युवाओं को धर्म की शिक्षा में सहजता से निपुण और निष्ठावान बनाया जा सकता हैं। इस पुस्तक का क्रमवार दैनिक प्रयोग सभी आयु वर्ग के आध्यात्मिक और नैतिक विकास में अत्यंत लाभदायक होगा।

Read More...
Paperback
Paperback 429

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

समित मिश्रा

समित मिश्रा, प्रेसबेटेरियन थिओलॉजीकल सेमिनरी से स्नातक, एवं प्रेसबेटेरियन फ्री चर्च, मध्य प्रदेश के अभिषिक्त सेवक है। वेस्टमिनिस्टर विस्तृत एवं संक्षिप्त प्रश्नोंत्तरी के माध्यम से धर्म-ज्ञान के व्यक्तिगत अध्ययन ने उन्हें मसीह विश्वास, चरित्र और सेवकाई में स्थिर और निरन्तर प्रगतिशील बनाया है। वेस्टमिनिस्टर विश्वास के अंगीकार के दस्तावेजों के प्रति उनके प्रेम ने उन्हें प्रेरित किया कि वह इस पुस्तक के द्वारा मसीह विश्वास के मूल अंगीकारों को आधुनिक हिन्दी में प्रस्तुत करे। 

समित अपनी पत्नी, वर्षा, और दो बच्चों, श्रेयांशी तथा समर्पित के साथ छपारा (सिवनी, मध्यप्रदेश) में रहते है।

Read More...

Achievements

+6 more
View All