Share this book with your friends

DAS KUNWARIYON KA DRISHTANT / दस कुँवारियों का दृष्टांत

Author Name: Dr. Kumar Sanjay | Format: Paperback | Genre : Others | Other Details

‘दस कुँवारियों का दृष्टांत‘ में बाइबल पर आधारित 16 दृष्टांतों का समावेश है। इन दृष्टांतों को नाटक के रूप में प्रस्तुत किया गया है। दृष्टांतों को अंग्रेजी में पैराबल्स कहते हैं। पैराबल्स का अर्थ होता है ऐसी कहानी जो दिन-प्रतिदिन की साधारण घटना पर आधारित हो लेकिन जिसमें गहरा नैतिक अर्थ निहित हो। पवित्र बाइबल का एक प्रमुख हिस्सा इन दृष्टांतों के ऊपर प्रकाश डालता है। ईसा मसीह के दृष्टांतों को विश्व के सबसे प्रसिद्ध नैतिक कहानियों के रूप में जाना जाता है। ईसा मसीह ने दृष्टांतों के माध्यम से बहुत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक बाते कही हैं। इन कहानियों के नाट्य रूपांतरण का मुख्य उद्देश्य है आपको विश्व प्रसिद्ध पैराबल्स से रूबरू कराना। हम जो पढ़ते हैं, उसे भूल जाते हैं लेकिन जो देखते हैं, उसे काफी समय तक याद रखते हैं। इन दृष्टांतों के मंचन से सभी को विश्वप्रसिद्ध पैराबल्स देखने का मौका मिलेगा और सभी को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलेगी। 

डाॅ. कुमार संजय द्वारा रचित बाइबल के 16 दृष्टातों पर आधारित लघु नाटिकाओं का संकलन बहुत ही सराहनीय, प्रशंसनीय और काबिले तारीफ है। यह एक अति उत्तम पहल है कि ईसा मसीह द्वारा कथित दृष्टांतों को नाटक के माध्यम से मंचित किया जाए और उसमें सार गर्भित शिक्षा छात्र-छात्राओं और आम लोगों तक पहुँचायी जाए।

Read More...
Paperback
Paperback 300

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

डाॅ. कुमार संजय

डाॅ. कुमार संजय नाटक लेखन के एक सशक्त हस्क्षाक्षर हैं। आप हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में नाटक लिखते हैं। अबतक आप लगभग सौ नाटक लिख चुके हैं। आपकी 22 नाट्य पुस्तकंे प्रकाशित हो चुकी हैं।  आपने नाट्य लेखन में अपना एक अलग स्टाइल गढ़ा है। अपनी अद्भुत नाट्य शैली और व्यंग्यात्मक, चुटीली, रसीली भाषा के कारण खासे लोकप्रिय हैं। अपनी रचनाओं में आप बड़ी ही सरल-व्यंग्यात्मक भाषा में समाज और देश की समस्याओं को उठाते हैं। इनके नाटक जहाँ पाठकों/दर्शकों को गुदगुदाते हैं, वहीं उन्हें कड़वी सच्चाई से रूबरू भी करवाते हैं। उनके नाटकों के साथ खास बात यह है कि इन्हें बिना किसी ताम-झाम के मंचित किया जा सकता है।

2012 से अक्टूबर 2020 के बीच आपकी 22 नाट्य पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैंः 
1. हवा रोका
2. कैंपस प्लेज
3. पांच रंग नाटक
4. मम्मा मुझे बचा लो
5. ये है इंडिया मेरी जान
6. द एंड आॅफ अ लव स्टोरी
7. कुकड़ू-कूं और अन्य रंग नाटक
8. आइला, क्या लड़की है
9. काॅन्ट्रैक्ट मैरिज
10. प्रेमचंद की श्रेष्ठ कहानियों का नाट्य रूपान्तर
11. मगरमच्छ की पूंछ और अन्य रंग नाटक
12. हर एक फ्रेंड जरूरी होता है और अन्य रंग नाटक
13. किडनैपिंग और अन्य रंग नाटक
14. एक करोड़ (2011 में मोहन राकेश सम्मान से विभूषित)
15. ग्यारह विश्वप्रसिद्ध कहानियों के नाट्य रूपान्तर 
16. दो नृत्य नाटक: राम की शक्ति पूजा और कामायनी
17. कैटरीना काफ को बुलाए थे जुन  
18. 10 आॅफ बीट रंग नाटक
19. 10 हास्य रंग नाटक
20. हू लू लू और अन्य रंग नाटक
21.  15 लघु नाटक
22. मैं लड़की हूँ और अन्य मोनोलाॅग

‘दस कुँवारियों का दृष्टांत’ उनकी 23 वीं पुस्तक है। 

Read More...

Achievements

+10 more
View All