Share this book with your friends

Dr. Mithilesh Dikshit ka sahitya srijan evam pradey / डॉ. मिथिलेश दीक्षित का साहित्य सृजन एवं प्रदेय

Author Name: Dr. Ravindra Prabhat | Format: Paperback | Genre : Letters & Essays | Other Details

डॉ0 मिथिलेश दीक्षित आस्थावादी विचारधारा और मानवीय मूल्यों की प्रबल पक्षधर मानवतावादी रचनाकार हैं। उन्होने हाइकु–गीत और हाइकु–मुक्तकों में अपनी संवेदनाओं की प्रभावशाली अभिव्यक्ति कर, हिन्दी साहित्य में अपनी सार्थक उपस्थिति दर्ज करने में सफल रही हैं। उन्होने हाइकु–मुक्तकों में अपनी मुक्तक की चार पंक्तियों की प्रत्येक पंक्ति में एक हाइकु–छन्द का सफल प्रयोग ही नहीं किया, बल्कि अधिकांशत: उसे तुकान्त बनाने में भी अपनी क्षमता का परिचय दिया है। वे सादगी और विनम्रता की जीती जागती प्रतिमूर्ति हैं और उनका व्यक्तिव भी हिमालय की मानिंद विशाल है। यह पुस्तक उनके कृतित्व और व्यक्तित्व को रेखांकित करती हुई एक नूतन आयाम का विस्तार करती है। यह पुस्तक विविधता से युक्त, सहज–सम्प्रेषणीय भावों से ओतप्रोत, सीधी–सच्ची भाषा में मन को, स्पर्श करने वाली, आनन्द देने वाली और कहीं–कहीं कुछ गम्भीरता से सोचने को विवश करने वाली है, जो पाठकों को सहज आकर्षित करती है।  

Read More...
Paperback
Paperback 500

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

डॉ. रवीन्द्र प्रभात

डॉ. रवीन्द्र प्रभात भारत के एक हिंदी उपन्यासकार, पत्रकार, कवि और कथाकार हैं। उनकी  रचनाओं को अन्य भाषाओं में अनुवादित किया गया है और विभिन्न साहित्यिक पत्रिकाओं तथा समाचार पत्रों में प्रकाशित किया गया है। वे एक यथार्थवादी लेखक  हैं, जो अक्सर सामाजिक विषयों के साथ साथ मानवीय पीड़ा पर लगातार लिखते रहे हैं। उनकी लेखनी अक्सर मानवीय पीड़ा और सामाजिक मुद्दों को स्पर्श करती रही है।  वे हिन्दी ब्लोगिंग का ऑस्कर कहे जाने वाले सम्मान परिकल्पना पुरस्कार के संस्थापक सदस्य हैं। वर्तमान में वे परिकल्पना समय (हिंदी मासिक पत्रिका) के प्रधान संपादक  हैं। उनकी प्रकाशित पुस्तकें- (1) हमसफर  ( प्रथम गीत-गजल संग्रह, 1991), मत रोना रमज़ानी चाचा (गजल संग्रह, 1995), स्मृति शेष (काव्य संग्रह, 2000), ताकि बचा रहे लोकतन्त्र (उपन्यास,  2012) (5) प्रेम ना हाट बिकाए (उपन्यास,  2012) (6) धरती पकड़ निर्दलीय (उपन्यास,  2013) (7) लखनऊआ कक्का (भोजपुरी उपन्यास,  2018) (8) समकालीन नेपाली साहित्य (महत्वपूर्ण लेखन, निबंध और साक्षात्कार, 1995) (9) हिन्दी ब्लॉगिंग का इतिहास (2011)  ( (10) हिन्दी ब्लॉगिंग: अभिव्यक्ति की नई क्रांति (2011)   (11) हिंदी भाषा के विविध आयाम (2018)  (हिंदी निबंध संग्रह) (12) कश्मीर 370 किलोमीटर (उपन्यास, 2020) (13) सामाजिक मीडिया और हम (2020) (14) शेयर मार्केट: निवेश के तरीके (2020) टेली डाक्यूमेंटरी- नया बिहान (पटकथा लेखक, 1992) "बिहार शिक्षा परियोजना" में सीतामढ़ी जिले की यूनिट में यूनेस्को से संबंधित योजना के तहत महिला शिक्षा पर आधारित टेलीविजन डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रसारण। जालस्थल- http://www.ravindraprabhat.in/ पत्राचार का पता- परिकल्पना, एन -1/107, सेक्टर-एन -1, संगम होटल के पीछे, लखनऊ -226024 (यू.पी.) संपर्क ईमेल आईडी- ravindra.prabhat@gmail.com/ मोबाइल नंबर 9415272608

Read More...

Achievements

+7 more
View All