Share this book with your friends

Graho Ki Nishaniyan / ग्रहों की निशानियां

Author Name: Rohit Sharma | Format: Paperback | Genre : Religion & Spirituality | Other Details

कई बार किसी की दी हुई निशानी या तोहफ़ा हमारे बहुत काम आता है और हम उसे हमेशा इस्तेमाल करते है। कुछ तोहफ़े या निशानियां बिलकुल बेकार होती है जिन्हें हम आगे किसी को दे देते है या फेंक देते है। हर निशानी कुछ ना कुछ ख़ास ज़रूर होती है और हमारे जीवन को प्रभावित करती है।

बिलकुल इसी तरह जब हम जन्म लेते है तो ग्रह भी हमें कुछ निशानिया देते है। ये ग्रह जीवन में समय समय पर हमारे कर्मोनुसार निशनिया देते रहते है। इन निशानियों को समझना बहुत ही आवश्यक है। क्योंकि इन निशानियों से हम ये समझ सकते है के ग्रह हमारी मदद पर है या नही। हम ये भी समझ सकते है के ग्रह हमें अच्छा फल दे रहे है या बुरा। हम ये भी जान सकते है के कौनसा ग्रह हमारे किस खाने में क्या संकेत दे रहा है।

Read More...
Paperback
Paperback 455

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा एक भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई लेखक हैं जिनका जीवन के प्रति एक अलग दृष्टिकोण है। उन्होंने 2011 में विक्टोरिया यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में अपनी मास्टर डिग्री पूरी की। भारत में पले-बढ़े और ऑस्ट्रेलिया में काम काज करके रोहित शर्मा ने दुनिया के पूर्व और पश्चिम दोनों छोर का अनुभव किया।

बचपन से ही उनकी विज्ञान में गहरी रुचि और ईश्वर में असीम आस्था रही। बचपन से ही उन्हें अंतरिक्ष यात्रा में बहुत दिलचस्पी थी। भविष्य को जानना और समय की यात्रा कर पाना उनका हमेशा से ही सपना रहा।

उन्होंने 14 साल की उम्र में अपनी मौसी से हस्तरेखा शास्त्र सीखा। जब उन्हें महसूस हुआ कि हस्तरेखा विज्ञान उनको संतुष्ट करने के लिए पर्याप्त नहीं है, तो उन्होंने 19 साल की उम्र में ज्योतिष सीखना शुरू कर दिया। उन्होंने 2000 में लाल किताब पढ़ना शुरू किया। सन 2005 में उन्होंने एक Yahoo Group बनाया जहाँ वो लोगों की कुंडलिया मुफ़्त देखते थे और उनकी परेशानियों का समाधान करते थे।

उनका अपना YouTube Channel है जहां वह ज्योतिष पढ़ाते हैं। उनके पास एक फेसबुक पेज भी है जहां वे अपने शोध कार्य को पोस्ट करते हैं और लोगों का मार्गदर्शन भी करते हैं।

वह हमेशा कहते हैं कि हर कोई अपने भविष्य को बेहतर बना सकता है, कुछ इसे कड़ी मेहनत कहते हैं और अन्य इसे केवल भाग्य कहते हैं। उनके काम की बहुत लोगों ने प्रशंसा की है और दुनिया भर में उनके कई अनुयायी है।

Read More...

Achievements

+6 more
View All