Share this book with your friends

Kalawat Rangmanch / कलावत रंगमंच Contemporary Play

Author Name: Kalawat Kl | Format: Paperback | Genre : Educational & Professional | Other Details

इस पुस्तक में नवीनता है इसलिये है क्यों कि इसमें विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिकों पर नाटक लिखे गये है। साथ ही विश्व प्रसिद्ध महिला एवं विदुषी गार्गी पर आधारिक नाटक भी है। इसके साथ ही कुछ अन्य विषयों पर भी नाटक है जिसमें मानवता साफ झलकती है। जीवन बहुत सूक्ष्म है और हम इस सूक्ष्म समय में जीवन का रंग और आनन्द नहीं ले पाते है। इसलिये प्रतिपल जीवन का आनन्द लेना चाहिये और अपने विचारों को शुद्ध कर आत्मसात करना चाहिये। यही प्रेरणा लेखक इस पुस्तक के माध्यम से देना चाहते है। आशा की जाती है यह रंगमंच की नवीन प्रस्तुति कलाकारों एवं दर्शकवर्ग को पसन्द आयेगी।

Read More...
Paperback
Paperback 500

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

कलावत के.एल.

राजस्थान क्षेत्र के अजमेर जिले से जालिया द्वितीय ग्राम में जन्मे कलावत के.एल. रंगमंच एवं आत्मरक्षा के क्षेत्र में कई वर्षों से कार्य कर रहे है। कई नाटकों में अपनी अभिनय प्रतिभा को रंगमंच पर प्रस्तुत किया। तत्पश्चात् लेखन कार्य आरम्भ किया। समकालीन लिखे नवीन नाटकों को रंगमंच पर दर्शाया। निर्देशन का कार्य किया। राजस्थान सरकार और भारत सरकार के कार्यों में अपनी प्रस्तुति प्रदान कर पुरस्कृत हो चुके है। राष्ट्रीय] अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर गोल्ड मेडल प्राप्त किये। मार्शल आर्ट प्रशिक्षक के क्षेत्र में भी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भाग दिलाया और राजस्थान का ही नहीं भारत का नाम भी रोशन किया। विद्यालयों, महाविद्यालयों में निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। आत्मरक्षा के क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से गहन अनुसंधान कर रहे है। आत्मरक्षा को आसान और सरल तरीके से बनाकर बालक, बालिका एवं महिला के लिये सहज एवं सुलभ उपलब्ध करा रहे है।

अभी हाल ही में महिला अधिकारिता राजस्थान सरकार द्वारा बालिका गरिमा संरक्षण सम्मान से सम्मानित किये जा चुके है एवं नवीन नाटकों का लेखन जारी है।

Read More...

Achievements