Share this book with your friends

Maharani Maitreyi / महारानी मैत्रेय

Author Name: Mitali Singh Baghel | Format: Paperback | Genre : Literature & Fiction | Other Details

मैत्रेय, जिन्हे शिक्षा स्वयं इंद्रलोक की अप्सरा ने दी और वर प्राप्ति के लिए सहायता करने कामदेव आए।

शुक्राचार्य के वंशज, पाताललोक छोड़ कर पृथ्वी में आ बसे। पवित्र पौधे की असीम शक्ति के पश्चात भी, राक्षस इंसानों से दूर घने जंगलों में रहे, किन्तु इंसानी मांस और रक्त की तड़प उन्हे मजबूर कर देती थी, इंसानी शिकार के लिए।

पृथ्वी के सबसे शक्तिशाली योद्धा रघुवंशियों की मित्रता पूरी पृथ्वी में केवल राक्षसों से थी। जिससे इन मित्रों को हराना किसी के लिए भी असंभव था, परंतु वादन राज्य के महाराज सूर्यवादन, एकछत्र राज की कामना करते थे। अपनी इच्छा पूर्ति के लिए उन्होंने रघुवंश, राक्षसवंश और जीतवंश को तबाह कर दिया। महान और शक्तिशाली योद्धा छल से हार के कगार पर आ गए।  

मैत्रेय जिसने केवल आदर्श रानी बनने का स्वप्न देखा था। उनके नाजुक कंधों पर उस कपटी राजा सूर्यवादन को रोकने का भार आ गया। क्या मैत्रेय उसे रोक पाएगी? क्या मैत्रेय अपने परिवार और मित्रों का बदला ले पाएगी?  

Read More...
Paperback
Paperback 365

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

मिताली सिंह बघेल

मिताली सिंह बघेल, हिन्दी सिनेमा में लेखक और निर्देशक हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई पत्रकारिता और फिल्म निर्देशन में की है। वे भोपाल से हैं और अब मुंबई में रहती हैं। उनका मानना है की कुछ कहानियों का रूप केवल एक पुस्तक से ही निखर पता है और कहानियाँ एक जादुई टाइम ट्रैवल मशीन हैं।। मिताली को इतिहास, मिथ्या, जादू और विज्ञान से बहुत लगाव हैं। भारतीय इतिहास की कहानियों का उन पर इतना प्रभाव है कि, वह अपने भांजे का नाम शिवाय लेने की जगह उसे महाभारत के शकुनि की तरह सिर्फ भांजे ही कहती हैं। 

Read More...

Achievements

+6 more
View All