Share this book with your friends

Pyar Ek Darpan / प्यार एक दर्पण

Author Name: Ramneha Pandey, Nikhil Jain | Format: Paperback | Genre : Poetry | Other Details

प्यार एक दर्पण यह पुस्तक प्रेम पर आधारित एक काव्य संग्रह है। इस काव्य संग्रह की पुस्तक से भारत के बहुत बड़े – बड़े लेखक, लेखिका हमारे साथ जुड़ें हैं।इन सभी रचनाकारों ने प्रेम पर अपने खट्टे – मीठे अनुभव एवं विचारों के आधार पर प्रेम को कविता, कहानी, गीत और गजल के रूप में हमारे साथ साँझा किया और अपनी बेहतरीन रचनाओं को हमें इस पुस्तक में प्रकाशित करने की अनुमति प्रदान की। इस प्रेम भरे सहयोग के साथ – साथ इस अटूट विश्वास के लिए हम जीवन भर आप सभी के आभारी रहेंगे।

आप सभी रचनाकारों की रचनाएं एक से बढ़कर एक रही, हो भी क्यों ना हमारी पुस्तक प्यार एक दर्पण को समर्पित जो है।

Read More...
Paperback
Paperback 150

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

रामनेहा पाण्डे, निखिल जैन

रामनेहा पाण्डे लखनऊ, उत्तरप्रदेश से हैं। लिखना इनके विचारों को आगे बढाता है। रामनेहा जी को लिखना इनको काफ़ी पसन्द है और ये समाज सेविका बनना चाहती हैं। रामनेहा जी कविताएं, शायरी लिखना पसंद करती हैं। इन्होने अबतक काफ़ी किताबों मे सहलेखिका के रूप मे अपनी रचनाए दी हैं। प्यार एक दर्पण संकलनकर्ता के रूप मे ये इनकी पहली किताब हैं।

निखिल जैन, पेशे से व्यापारी और शौक से लेखक हैं। निखिल धुले, महाराष्ट्र से संबंध रखते हैं। इन्हें शैक्षनिक तौर पर बी बी एम एवं एम बी ए की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें अपना ज्ञान दूसरो के साथ साझा करना, यात्राएँ करना, नई नई खोज करना और रचनात्मकता से अपनी प्रतिभाओं को बेहतर बनाना अत्यंत प्रिय है। इन्हें लिखना पसंद है, क्योंकि इनका मानना है, कि लेखन से हम अपनी आंतरिक भावनाओं का भली भांति बखान कर सकते हैं, क्योंकि जो कहा नहीं जा सकता उसे लिखकर व्यक्त करने में आसानी होती है और व्यक्ति का हृदय और मस्तिष्क दोनों को प्रभावित किया जा सकता है।

बतौर लेखक अपनी यात्रा का प्रारंभ करने वाले निखिल जी ने लेखन जगत में हो रही राजनीति के दुष्प्रभावों को नजरंदाज ना करते हुए नव लेखकों के हित में कार्य करने हेतु कुछ प्रयास करने का सोचा और इसी सोच के चलते नव लेखकों की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करने के लिए स्वयं का प्रकाशन स्थापित किया और इसी दौर में ये अब Unité Publication और love.vibes143 के संयोजक हैं। ये स्वयं 800 से अधिक पुस्तकों में बतौर सह लेखक एवं 90 से अधिक पुस्तकों के संकलक रह चुके हैं। 

Bap Publication में संपादक प्रबंधन की भूमिका निभाने वाले निखिल जैन एम एस केशरी पब्लिकेशन के सह संस्थापक के रूप में कार्यभार बखूबी संभाल रहे हैं। 

Lovers.stop_143 नामक एक ई_पेज के सहायक प्रबंधन के तौर पर भूमिका निभाने वाले निखिल सदैव प्रयासरत रहते हैं, कि नव युवाओं को एक मंच प्रदान किया जा सके।

इनसे जुड़ने के लिए आप संपर्क कर सकते हैं -

इंस्टाग्राम :- @love.vibes143

ईमेल :- love.vibes143@outlook.com 

Read More...

Achievements

+2 more
View All