Share this book with your friends

Rakhi - Prem Ka Dhaga / राखी - प्रेम का धागा

Author Name: Nikhil Jain || Shaili Jain | Format: Paperback | Genre : Literature & Fiction | Other Details

राखी - प्रेम का धागा

पिता के बाद यदि कोई पुरुष है, जो हमारा संबल बनकर हर परिस्थिति में हमारे साथ खड़ा रह सकता है, तो वो सिर्फ भाई ही है, उसी तरह संसार में मां की जैसी ममता और दुलार, परवाह और फटकार लगाने वाली कोई और है, तो वो हमारी मां की छवि अपनी बहन ही होती है।

भाई बहन का ये अटूट रिश्ता, एक बड़ी नाजुक रेशम की डोर से परिभाषित किया जा सकता है। यूं तो हर भाई का कर्तव्य होता है बहन की रक्षा करना, एक बहन का फर्ज होता है अपने भाई की बलाओं को टालना।

लेकिन, आज के युग में हर बहन चाहती है, कि उसका भाई किसी की बहन के लिए कभी खतरा ना बने, और हर भाई ये प्रार्थना करता है, कि किसी की बुरी नजर का शिकार उसकी बहन ना होने पाए।

इस पुस्तक को प्रकाशित करने का हमारा मूल उद्देश्य इस विलुप्त हो रही भाई बहन के आपसी प्रेम और सामंजस्य की भावना के साथ ही भारतीय त्योहारों के महत्त्व को समझाना है, जिसकी अनुभूति पाठकों को प्रत्येक रचना में होगी।

हम आशा करते हैं, कि पाठक हमारी रचनाओं को पसंद करें, इस पावन त्यौहार के महत्त्व को समझे, और उनके हृदय में पवित्र प्रेम का संचार हो।।

धन्यवाद

Read More...
Paperback
Paperback 169

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

निखिल जैन || शैली जैन

निखिल जैन:

निखिल जैन, एक नवयुग के लेखक हैं, जो की धुले, महाराष्ट्र से संबंध रखते है। ये अपना ज्ञान दूसरो के साथ साझा करना, यात्रा करना, नई नई खोज करना और रचनात्मकता का बेहद शौक रखते है। ये 20 से अधिक पुस्तकों के संकलनकर्ता रह चुके है और इनका स्वयं का एक ऑनलाइन प्रकाशन "Unite Publication" भी है। इनसे जुड़ने के लिए आप संपर्क कर सकते हैं इंस्टाग्राम :  @love.vibes143

शैली जैन :

शैली जैन एक छोटे से गाँव बरोदिया, कलां सागर (मध्यप्रदेश) की रहने वाली महत्वाकांक्षी, सादगी से पूर्ण तथा सरल व्यक्तित्त्व रखती हैं। ये लिखने का शौक रखती हैं, साथ ही इन्हें संगीत सुनना, गाना बहुत अच्छा लगता है। इस वर्ष इन्होनें अपनी बी.एस.सी. (pcm) कि शिक्षा उच्चतम अंको से संपन्न की है। ये अभी तक 25 संकलनों में सह लेखिका रह चुकी हैं। इनका मानना है, कि आप अपनी लेखनी से अपने मन की बात आसानी से प्रकट कर सकते हैं। इन्हें अपने विचार अपनी कविता के माध्यम से लोगों तक पहुचाना अच्छा लगता है। इनकी कविताएं अक्सर इनकी भावनाओं को व्यक्त करती हैं, जो आप इंस्ट्राग्राम @s_Ppoetry पर पढ़ सकते हैं।।

Read More...

Achievements

+2 more
View All