Share this book with your friends

saamyavaad bhaarat ke lie abhishaap / साम्यवाद भारत के लिए अभिशाप

Author Name: Prof. Ashutosh Kumar Singh | Format: Paperback | Genre : Reference & Study Guides | Other Details

प्रो. आशुतोष कुमार सिंह ने इस पुस्तक में अपने विषय को संपूर्णता के साथ समेटते हुए गागर में सागर भरने का काम किया है। भारतवर्ष में कम्युनिज्म कैसे आया, कैसे और कहां-कहां तक अपना फैलाव किया और आज जब इनकी सत्ता भारत में एक केरल जैसे छोटे राज्य में रह गई है, भारतीय संसद में वो हाशिये पर है। देश की राजनीति में वह धीरे-धीरे अप्रासांगिक होते जा रहे हैं तो इन कारणों को भी पुस्तक में प्रमाणिकता के साथ बताया गया है। साथ ही इन्होंने इस पुस्तक में देश और दुनिया के अग्रणी नेताओं द्वारा साम्यवाद के संबध में प्रकट किए गए विचारों को स्थान दिया है। इन्होंने ने अपनी पुस्तक के माध्यम से साम्यवाद के विविध स्वरूप, आंदोलन, अग्रणी नेताओं का परिचय, सरकार द्वारा की गई कार्यवाहियों और भारत में इनकी विफलता के कारणों को बखूबी से दर्शाया है। 

Read More...
Paperback

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

प्रो. आशुतोष कुमार सिंह

डॉ. आशुतोष कुमार सिंह इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में एक सम्मानित शोधकर्ता और शिक्षाविद हैं। वर्तमान में वह प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर अनुप्रयोग विभाग, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कुरुक्षेत्र, भारत में काम कर रहे हैं। उनके पास भारत, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और मलेशिया के विभिन्न विश्वविद्यालय प्रणालियों में २० से अधिक वर्षों का शोध, शिक्षण और प्रशासनिक अनुभव है। डॉ. सिंह ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, भारत, से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में पीएचडी की उपाधि और कंप्यूटर विज्ञान विभाग, ब्रिस्टल विश्वविद्यालय, यूनाइटेड किंगडम सेपोस्ट डॉक्टररेट प्राप्त की। उनके अनुसंधान क्षेत्र में वेरिफिकेशन, सिंथेसिस, डिजाइन और टेस्टिंग ऑफ डिजिटल सर्किट, बिग डाटा, क्लाउड कंप्यूटिंग और वेब टेक्नोलॉजी शामिल हैं। उन्होंने इन क्षेत्रों में २५० से अधिक शोध पत्र और १० पुस्तकें प्रकाशित की हैं। डॉ. सिंह को ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम, दक्षिण कोरिया, चीन,  थाईलैंड, इंडोनेशिया, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका सहित कई देशों उनके शोध कार्य के लिए आमंत्रित किया गया है। उनके शोध कार्यों पर १५ से ज्यादा राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं।

Read More...

Achievements