Share this book with your friends

Sangharsh / संघर्ष Ek Naari Ka Safar / एक नारी का सफ़र

Author Name: Vandana "vini" | Format: Paperback | Genre : Poetry | Other Details

यह पुस्तक इस संसार को जन्म देने, बसाने और संवारने वाली नारी शक्ति के जीवन पर आधारित है।

एक बेटी के रूप में जन्म लेने से लेकर, बहन, पत्नी, माँ बनने तक नारी के अनगिनत स्वरूप होते है जिन्हें वो बखूबी बिना किसी शिकायत के ताउम्र पूरी लगन से निभाती जाती हैं। 

नारी के ऐसे ही अनगिनत स्वरूपों, उनके अस्तित्व, उसके जीवन की कठिनाइयाँ, चुनौतियाँ, एक नारी का महत्व, इन सारे ही पहलुओं पर आधारित है यह पुस्तक।

नारी सम्मान में समर्पित है यह पुस्तक- 

“संघर्ष (एक नारी का सफ़र) "।

हमने अकसर देखा होगा लोग कहते तो है की नारी का सम्मान करना चाहिए पर असल में हम उनका भी धन्यवाद  नहीं करते जो बिना रुके, बिना डरे साल के 365 दिन अपने परिवार अपने प्रियजनों के लिए ढाल बनकर खड़ी रहती है।

तो यह पुस्तक उन तमाम महान हस्तियों के लिए धन्यवाद स्वरूप एक छोटी सी कोशिश है।

Read More...
Paperback
Paperback 250

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

वंदना "विनी"

वन्दना "विनी" लेखन के क्षेत्र में नई है। यह एक प्रकाशित सह-लेखक है और एक ब्लॉगर भी है। इन्होंने 2018 से अपने विचारों को कलमबद्घ करना शुरु किया और "विनी" इनकी कलम का नाम है। यह एक लेखक, कवि और एक कहानीकार हैं। ज्यादातर यह टूटे दिल, प्यार, जीवन और महिलाओं की स्थिति के बारे में लिखती हैं। M.sc & B.ed में इनकी शैक्षिक पृष्ठभूमि ने इन्हें एक व्यापक आधार दिया है।इनका जन्म और पालन-पोषण मिर्जापुर, उ.प्र में हुआ है।श्री हरिश्चन्द्र और श्रीमती कमला देवी की बेटी प्रकृति प्रेमी, पशु प्रेमी हैं और इन्हें फोटोग्राफी पसंद है। इन्हे हमेशा से कुछ ना कुछ रचनात्मक करने का शौक रहा है और ये बखूबी करती भी है। यह यात्रा करना पसंद करती है और दुनिया भर में यात्रा करने का इनका एक सपना है। इनकी कमज़ोरी यह है कि ये किसी भी बिंदु पर अत्यधिक सोचती है। ये अपनी सभी भावनाएँ,सभी अनुभव को अपने लेखन में व्यक्त कर सभी  के ह्रदय में जगह बनाना और सभी की आत्मा को छूना चाहती है। आप इनसे संपर्क कर सकते हैं- 

Insta- @pen_of_vini 

Read More...

Achievements

+10 more
View All