Share this book with your friends

Sanmkaleen Natko ke Rang (Part 2) / समकालीन नाटकों के रंग Contemporary Play

Author Name: Kalawat Kl | Format: Paperback | Genre : Educational & Professional | Other Details

इस पुस्तक में वर्तमान और ऐतिहासिकता का मिश्रण लिये समकालीन रूप में नाटक प्रस्तुत किये गये है। नाटक कलाम को सलाम हमारे पूर्व राष्ट्रपति स्व. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जीवन पर आधारित है जिसमें उनके संघर्ष को दर्शाया गया है। देश को किस प्रकार उन्होंने विश्व पटल पर खड़ा किया और भारत की पहचान विश्व में मजबूती के रूप में की। आर्यभट के सटीक गणित, महर्षि दयानन्द सरस्वती के जीवन पर षड्यंत्र, हमारे प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र दामोदर दास मोदी के जीवन पर छप्पन इंच का सीना, विवेकानन्द निश्चित रूप से युवाओं के जीवन को उर्जा से भर देगा। पन्नाधाय, झॉंसी की रानी, दुर्गावती, हाड़ारानी,, पदमावती जैसे ऐतिहासिक नाटकों की शौर्य एवं वीरगाथाओं द्वारा शरीर रोमांच से भर जाता है। उक्त नाटकों से वर्तमान में भारतीय संस्कृति से सरोकार होता है। हम कई वर्षों से भारतीय संस्कृति को संजोते आ रहे है। निश्चित रूप से संस्कृति को पुनजीर्वित करने का लेखक का यह प्रयास सफल सिद्ध होगा। यह आशा की जाती है।

Read More...
Paperback
Paperback 500

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

कलावत के. एल.

राजस्थान जिले के अजमेर जिले के जालिया द्वितीय ग्राम में जन्मे कलावत के.एल. आरम्भ से ही प्रशिक्षण के दौरान मार्शल आर्ट एवं रंगमंचीय कला में शोधकर्ता रहे है। कई नाटकों में अपनी अभिनय प्रतिभा को रंगमंच पर प्रस्तुत किया। कई नवीन नाटकों का लेखन व निर्देशन का कार्य सुचारू रूप से जारी है। राजस्थान सरकार और भारत सरकार के कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति प्रदान कर पुरस्कृत हो चुके है। अब तक 45 लिखित/निर्देशित एवं मंचित नवीन नाटक किये है। अभी हाल ही में निदेशालय महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान सरकार से बालिका गरिमा संरक्षण एवं सम्मान पुरस्कार प्राप्त कर चुके है। अभी तक लगभग आत्मरक्षा में 2 लाख लड़कियों को आत्मरक्षा प्रदान कर चुके है। मार्शल आर्ट के क्षेत्र में कई डिग्रीयॉं ली। कई राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर गोल्ड मेडल प्राप्त किये। मार्शल आर्ट प्रशिक्षक के क्षेत्र में भी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भाग दिलाया और राजस्थान का ही नहीं भारत का नाम भी रोशन किया। 

Read More...

Achievements