Share this book with your friends

Satya Ka Bodh / सत्य का बोध लघुकथा-संग्रह Laghukatha Sangrah

Author Name: Dr.dinesh Pathak Shashi | Format: Paperback | Genre : Literature & Fiction | Other Details

हिन्दी कथा.साहित्य की आज सर्वाधिक प्रचलित एवं लोकप्रिय विधा है. लघुकथा। लगभग साढ़े चार दशक से देशभर की प्रायः सभी प्रतिष्ठित पत्र.पत्रिकाओं में डॉ. दिनेश पाठक ‘शशि’ की लघुकथाएँ निरन्तर प्रकाशित होती रही हैं। प्रस्तुत लघुकथा .संग्रह ‘सत्य का बोध’ डॉ. दिनेश पाठक ‘शशि’ का प्रयोजनवती रचनाधर्मिता से परिपुष्ट एक ऐसा लघुकथा.संग्रह है जो जीवन का विभिन्न कोणों से अवलोकन करता हुआ दिखायी देता है।  लघुकथा के  मानक पर प्रस्तुत संकलन की अधिकांश लघुकथाएँ खरी उतरती हैं। दैनिक जीवन में प्रायः घटित मानव.व्यवहार की विसंगतियाँ तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के आचरण की विद्रूपताएँ ही डॉ. दिनेश पाठक ‘शशि’ की लघुकथाओं का आधार बनी हैं। इस संग्रह की अधिकांश लघुकथाएँ कथ्य और शिल्प की दृष्टि से सशक्त और उद्देश्यपूर्ण लघुकथाएँ हैं जो लेखक की सिद्धहस्तता को प्रमाणित करती हैं। एक ओर जहाँ अल्प पात्र. संख्याए लघुकथानक और संक्षिप्त संवाद. योजना जैसी शिल्पगत विशेषताएं समाहित हैं वहीं दूसरी ओर शैली की दृष्टि से संवाद. योजना में पात्रानुकूल भाषा का प्रयोग और शैली का सटीक संयोजन भी दृष्टव्य है इस संग्रह की लघुकथाएँ पाठक को कुछ सोचने पर अवश्य ही मजबूर करेंगीं. ऐसा पूर्ण विश्वास है।       (डॉ.शील कौशिक)

Read More...
Paperback
Paperback 215

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

डॉ. दिनेश पाठक ‘शशि’

नाम-डा.दिनेश पाठक ‘शशि’

जन्म- 10 जुलाई 1957 ई.

शिक्षा- विद्युत इंजीनियरिंग,     एम.ए.(हिन्दी),    पी-एच.डी. 

प्रकाशन- कहानी,बालकहानी,बाल उपन्यास, व्यंग्य, लघुकथा, नाटक आदि की 30 पुस्तकें प्रकाशित एवं 16 पुस्तक और नौ पत्र-पत्रिकाओं का संपादन कार्य।

देश-विदेश की पत्र-पत्रिकाओं में सन् 1975 से कहानी,बाल कहानी, लघुकथा,समीक्षा,व्यंग्य एवं आलेखों का प्रकाशन एवं सन् 1980 से आकाशवाणी व दूरदर्शन से रचनाओं का प्रसारण।

चार कहानियाँ कक्षा-1,4 व 6 के हिन्दी पाठ्यक्रम में शामिल। एक बाल कहानी पर शार्ट फिल्म का निर्माण हुआ है।

आगरा वि.वि. से ‘कथा साहित्य शिल्पी डा.दिनेश पाठक‘शशि’ : व्यक्तित्व एवं कृतित्व’ विषय पर शोध कर डा.शिखा तोमर ने पी-एच.डी. की उपाधि प्राप्त की है

भारत सरकार के प्रेमचंद एवं लाल बहादुर शास्त्री पुरस्कार तथा उ.प्र.हिन्दी संस्थान लखनऊ के श्रीधर पाठक-नामित पुरस्कार एवं अमृत लाल नागर बाल कथा सम्मान सहित   तीन दर्जन से अधिक संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत/सम्मानित।

सचिव- पं.हरप्रसाद पाठक-स्मृति बाल साहित्य पुरस्कार समिति मथुरा

संरक्षक- तुलसी साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, मथुरा

सम्प्रति- रेलवे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर पद से जुलाई-2017 में सेवा निवृत्त

गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा राजभाषा सलाहकार समिति के लिए 5 वर्ष (2019 से 2023 तक) हेतु चयनित।   मोबाइल- 9870631805   ईमेल-drdinesh57@gmail.com

Read More...

Achievements

+8 more
View All