Share this book with your friends

Sr. Dr. Mary Grace OSU Ki Sashakt Kavitayen / सि. डॉ. मेरी ग्रेस ओ एस यू की सशक्त कविताएँ

Author Name: Dr. Kumar Sanjay | Format: Paperback | Genre : Poetry | Other Details

सि. डॉ. मेरी ग्रेस शिक्षा जगत में एक सुविख्यात शख्सियत हैं। वह उर्सुलाइन इंटर कॉलेज की प्राचार्या हैं। वह एक कुशल प्रशासक हैं, बेहतरीन वक्ता और सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् हैं। अपने कुशल नेतृत्व से उन्होंने उर्सुलाइन इंटर कॉलेज को एक नया मुकाम दिया है। उनकी लगन और दूरदर्शिता का परिणाम है कि उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से विभूषित होने का गौरव हासिल है।  

उन्हें शिक्षा, शिक्षण और स्कूल-कॉलेज प्रशासन का बहुत लंबा अनुभव प्राप्त है। इन्हीं अनुभवों पर वह अपनी लेखनी निरंतर चलाती रही हैं और विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में आपके लेख निरंतर प्रकाशित  होते रहते हैं। ‘शिक्षा का सही स्वरूप’ आपकी एक सुप्रसिद्ध पुस्तक है। शिक्षा के विभिन्न पहलूओं पर आपके 31 सारगर्भित लेख इस पुस्तक में संकलित हैं। शिक्षा जगत से जुड़े हर शख्स के लिए यह पुस्तक पठनीय है।

कोरोना काल में लेखन की एक नई विधा पर उन्होंने अपनी लेखनी चलाईं। इसके पहले उन्होंने कविताएं नहीं लिखी थीं लेकिन कोरोना काल में उन्होंने काव्य लेखन में अपना हाथ आजमाया और अपने उत्कृष्ट लेखन से सबको आश्चर्यचकित कर दिया।

इस संकलन में आपकी दस छोटी-बड़ी कविताएं संकलित हैं। किसी विषय पर कितनी गहराई और सोच के साथ लिखा जा सकता है, उसका प्रत्यक्ष प्रमाण है यह संकलन। आप पढ़ें, व्यापक फलक पर लिखी ये कविताएं आपको बहुत प्रभावित करेंगी।

Read More...
Paperback
Paperback 225

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

डॉ. कुमार संजय

डॉ. कुमार संजय

आपने स्पेनिन की स्थापना 1986 में की थी जिसे झारखंड का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित अंग्रेजी शिक्षण संस्थान होने का गौरव हासिल है। डॉ कुमार कॉम्युनिकेशन स्किल्स, ग्रूप डिस्कशन, इंटरव्यू फेसिंग और पर्सनाल्टी डेवलपमंेट के विषेशज्ञ के रूप में कई नामी सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों में सेमिनार, वर्कशॉप कंडक्ट करने के लिए आमंत्रित किये जाते हैं। हर वर्ष लगभग एक हजार स्टूडेंट्स अपना कॉम्यूनिकेशन स्किल इम्प्रूव करने के लिए इन्हें ज्वायन करते हैं और सीखकर ऊँची सफलता हासिल करते हैं।  

डॉ कुमार संजय की गिनती स्पोकन इंग्लिश, जीडी, पीडी और पीआई के श्रेष्ठ शिक्षकों में होती है। आपने इंग्लिश ग्रामर, वर्ड पावर, अंग्रजी बातचीत, स्पोकन इंग्लिश, अंग्रेजी अनुवाद के ऊपर 13 किताबें लिखी हैं। सभी किताबें अंग्रेजी सीखने वालों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। अंग्रेजी पढ़ने-पढ़ाने वालों को डॉ. कुमार की किताबें अनिवार्य रूप से पढ़नी चाहिए। ये पुस्तकें उनके लिए बहुत बड़ी मार्गदर्शक साबित होंगी। 

अंग्रेजी के साथ-साथ डॉ. कुमार हिंदी लेखन में भी बहुत अच्छी पकड़ रखते हैं। उन्होंने सौ से अधिक नाटक लिखे हैं। उनके क्रेडिट में 23 नाट्य पुस्तके हैं। 2011 में उनके पूर्णकालिक नाटक ‘एक करोड़’ के लिए साहित्य कला परिषद, दिल्ली ने उन्हें मोहन राकेश सम्मान से विभूषित किया था।

Read More...

Achievements

+10 more
View All