Share this book with your friends

Swati : Boond Se Moti / स्वाति : बूँद से मोती

Author Name: SURENDER PAL | Format: Paperback | Genre : Poetry | Other Details

प्रस्तुत काव्य संग्रह "स्वाति : बूँद से मोती" भी विभिन्न विषयों पर केंद्रित कविताओं से सिंचित है जिसमें आत्मकथात्मक शैली के माध्यम से रिश्ते-नाते, अस्तित्व के विभिन्न आयाम, अकिंचनता-प्रारब्ध, वेदना-सम्वेदना, प्रेम-वात्सल्य, नैतिकता, जीवन-मोक्ष, समता-भेद, देह-आत्मा, पीड़ा-संतोष, सूक्ष्म-स्थूल, लेन-देन, प्रकृति-भौतिकता, सत्य-मिथ्या, अहं-पराअहं, विश्वास-आघात, आत्ममंथन, समसामयिकता, धर्म-अधर्म, देश-विदेश, राष्ट्रनिष्ठा, विडंबना-व्यंग्य, गाँव-शहर, गृह-विरह आदि विषयों को छूने की कोशिश की गई है। इस काव्य-संग्रह की विषय वस्तु एवं उसकी न्यायसंगतता या संबद्धता के संबंध में मेरी 'काव्यात्मक अनुभूति-अभिव्यक्ति' इस संपूर्ण काव्य-संग्रह का दर्पण है जो इसमें संकलित रचनाओं को हूबहू प्रतिबिंबित एवं प्रतिलक्षित करती है-


स्वाति : बूँद से मोती


स्वाति नक्षत्र-सी परिस्थितियों में 

जब सामान्य जीवन का

कोई विलक्षण किरदार 

'हरिऔध' की अनमनी बूँद-सा 

आसमान की 

बादली-कलम से छूटकर

प्रारब्ध के पन्ने पलटती पवनों के

आरोह-अवरोह के मध्य संघर्ष कर 

सागर के कागज़ी किनारों से

सटी हुई वक़्त की लहरों से

गुफ़्तगू करने के लिए 

सफ़ों-सी बिखरी हुई रेणु को मना 

सज-धज, संवर कर 

पंक्तिबद्ध बैठी सीपियों में 

अल्फाज़ों-से उतरते हैं 

तो कविताओं-से मोती बनते हैं 

और ये वही बूँद हैं 

जिससे चातक-समाज की

साहित्यिक-प्यास भी बुझती है।

(सुरेन्द्र पाल)

Read More...
Paperback
Paperback 230

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

सुरेन्द्र पाल

नाम : सुरेन्द्र पाल

पिता : श्री वज़ीर चंद सोनी 

माता : श्रीमती सावित्री देवी

पत्नी : श्रीमती सुमन सोनी 

जन्म : अप्रैल 05, 1981

गाँव  : काकड़ौद, तहसील- उचाना, जिला- जींद, हरियाणा- 126115

शिक्षा : स्नातकोत्तर (अंग्रेजी एवं शिक्षा शास्त्र); यूजीसी नेट-2009 (शिक्षाशास्त्र); शिक्षा शास्त्र विषय में पीएचडी हेतु पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में शोधार्थी।

सम्प्रति : 1. राजकीय आदर्श उच्च विद्यालय, सेक्टर-12, चंडीगढ़ में सामाजिक अध्ययन विषय टी.जी.टी. शिक्षक लगभग 8 वर्ष।

        विभिन्न शिक्षण महाविद्यालयों (टोहाना, हिसार, फ़तेहाबाद) में शिक्षा सहाचार्य (अंग्रेजी शिक्षण) के पद पर लगभग 6 वर्ष। 

        आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नरवाना में अंग्रेजी प्रवक्ता के पद पर लगभग 3 वर्ष।

रुचि :  लेखन, खेल एवं शोध कार्य।

सम्मान : 1. हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा कविताओं की पांडुलिपि “रेवती : एक अनुभूति” के प्रकाशन हेतु अनुदान पुरस्कार-2021। 

        2. शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार हेतु मानव संसाधन विकास मंत्री श्री रमेश पोखरियाल निशंक जी द्वारा राष्ट्रीय अवार्ड प्रदत्त।

        3. भारत विकास परिषद्, शाखा फ़तेहाबाद, हरियाणा द्वारा अनुवाद एवं प्रश्नोतरी प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु विशेष सम्मान।

        4. ऑवर्स एकेडमी ®, हिसार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं निष्ठा हेतु प्रशंसा-पत्र।

        5. CBSE बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में विद्यार्थियों का शत प्रतिशत परिणाम लाने पर शिक्षा विभाग, चंडीगढ़ द्वारा प्रशंसा-पत्र।

        6. चंडीगढ़ साहित्य अकादमी द्वारा काव्य-संग्रह “स्वाति : बूँद से मोती” की पांडुलिपि के प्रकाशन हेतु अनुदान पुरस्कार-2023।

शोध :    चंडीगढ़ बाल अधिकार सुरक्षा आयोग के अधीन "चंडीगढ़ क्षेत्र के विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों की सामाजिक सुरक्षा नेटवर्क की आवश्यकता का अध्ययन" विषय पर शोध-कार्य लेखन एवं प्रकाशन।

संपर्क   :#891, भूमि तल, सेक्टर-41A, चंडीगढ़।

सचलभाष:9996310542; 9467661963

फ़ेसबुक :https://www.facebook.com/surender.pal.127

ईमेल   :sonisur81@gmail.com 

ट्विट   :https://twitter.com/spsoniaast

ब्लॉगर्स :www.sonisur81.blogspot.com

Read More...

Achievements