Share this book with your friends

tales of flirtation / चुलबुलेपन की कहानियाँ

Author Name: Omprakash Kshatriya 'prakash' | Format: Paperback | Genre : Children & Young Adult | Other Details

चुलबुलापन यानी बच्चों की पल-पल की जाने वाली रोचक गतिविधियां होती हैं। यह गतिविधियां हमें मन ही मन भाती, सुहाती, आनंद देती और रिझाती हैं। इसे देखने और सुनने को मन ललचाता है। यदि इस गतिविधियों के साथ बच्चा बातूनी हो तो उसमें रोचकता का पुट ओर ज्यादा बढ़ जाता है।

अक्सर बातें दोहराने वाले बच्चों में चुलबुलापन ज्यादा होता है। वह बड़ों की बातें दोहराने के साथ-साथ अपने भाव का उसमें सम्मिश्रण कर देते हैं। इससे सुनने वाले का आनंद ओर बढ़ जाता है। मुझे याद आता है। दादाजी ने अपने पुत्र को आवाज दी थी- राहुल! इधर आना।

पोती वही खड़ी थी। वह चुलबुली थी। उसने वही बात दोहरा दी- राहुल! इधर आना। पानी भी लाना। उसने अपने भाव को इस में मिला दिया था। दादाजी को ज्यादा लाड़ आया। वही मम्मीजी ने कहा- अरे! ऐसा नहीं बोलते। वह तेरे पापाजी है।

तो? उसने कहा तो मम्मीजी बोली- पापाजी आओ ना। ऐसा बोलते हैं। तब उसने दादाजी से कहा- आप तो बोल रहे थे। राहुल! किधर आना। तब दादाजी ने हंसकर कहा- वह मेरा पुत्र है इसलिए बोल सकता हूं। तब वह बड़े मासूम ढंग से बोली- तब तो वो मेरे पापाजी हैं। मेरे पापाजी को मैं भी बोल सकती हूं।

इस चुलबुलेपन पर हमसब खूब हँसें। यानी जिस चुलबुलेपन में हंसी-मजाक, आनंद, जिज्ञासा, ज्ञान और उद्देश्य हो वह आनंददायक होता है। यदि यह सब कहानी में होंगे तो उसे चुलबुलेपन की कहानी कह सकते हैं। ऐसी कहानियां इस संग्रह में आपको मिलेगी। वे आपका मनोरंजन करेगी। आपको आनंद देगी। आपको जाने-अनजाने बहुत कुछ सिखाएगी भी। इसलिए इसकी कहानियों को चुलबुलेपन की कहानी नाम दिया गया है।

Read More...
Paperback
Paperback 180

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

ओमप्रकाश क्षत्रिय 'प्रकाश'

नाम- ओमप्रकाश क्षत्रिय 'प्रकाश', पत्नी- श्रीमती गीता क्षत्रिय, पिता- श्री केशवराम क्षत्रिय माता- श्रीमती सुशीलादेवी क्षत्रिय, जन्मतिथि एवं स्थान- 26 जनवरी 1965 भानपुरा जिला-नीमच (मप्र) प्रकाशन- अनेक पत्रपत्रिकाओं में रचना सहित141 बालकहानियाँ 8 भाषा में 1128 अंकों में प्रकाशित। प्रकाशित पुस्तकेँ-1- रोचक विज्ञान कथाएँ, 2-संयम की जीत, 3- कुएं को बुखार, 4- कसक, 5- हाइकु संयुक्ता, 6- चाबी वाला भूत, 7- पहाड़ी की सैर, इन्द्रधनुष (बालकहानी माला-7) सहित 4 मराठी पुस्तकें प्रकाशित। मोबाइल नं.- 9424079675, opkkshatriya@gmail.com 

Read More...

Achievements

+7 more
View All