Share this book with your friends

The process of Child story writing / बालकहानी की रचना प्रक्रिया

Author Name: Omprakash Kshatriya 'prakash' | Format: Paperback | Genre : Educational & Professional | Other Details

जब मैंने लिखने की शुरुआत की थी तब कई प्रश्न मेरे दिमाग में आते थे। महान कहानीकार कहानी कैसे लिखते हैं? उनकी कहानी लिखने की प्रक्रिया कैसी होती है? वे पहले शीर्षक चुनते हैं? अथवा कहानी लिखने के बाद शीर्षक लिखते हैं।

मगर उन दिनों मुझे इन प्रश्नों के जवाब कहीं नहीं मिले। कई किताबें ढूंढी। कई पुस्तकालय गया। कई किताबें मंगाई। उन्हें पढ़ी। उसी दौर में 'उपन्यास कैसे लिखे?' किताब खरीदी। भाषाशैली पर पुस्तकें पढ़ी। मगर, मन की जिज्ञासा शांत नहीं हुई। उसी दौर में 'महान लेखक कैसे लिखते हैं?' शीर्षक से मैंने कई लेख लिखे।

इन लेखों में उन महान साहित्यकारों के लिखने के अनुभव थे। उन्हें लिखने के लिए क्या-क्या व कैसी परिस्थितियां चाहिए थी? लेखन के पूर्व क्या-क्या तसल्ली करते थे? क्या-क्या तरकीब आजमाते थे? इन्हें पढ़कर ही साहित्यकारों की रचना प्रक्रिया को मैंने समझा था।

यह सब करने के बावजूद कई अनुत्तरित प्रश्न थे जिनके जवाब मुझे नहीं मिले थे। यह जवाब हर नवोदितों को लेखन के आरम्भिक दिनों में परेशान करते रहते हैं। जिन्हें कोई साहित्यिक गुरु मिल जाता है, उन्हें इसका समाधान मिल जाता है। अधिकांश रचनाकारों को उनके जवाब नहीं मिलते हैं।

Read More...
Paperback
Paperback 235

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’

परिचय


नाम: ओमप्रकाश क्षत्रिय 'प्रकाश'

जन्म तिथि: 26-01-1965

शिक्षा: 5 विषय में एम ए, पत्रकारिता, कहानी-कला, लेख रचना, फीचर एजेंसी का संचालन में पत्रोपाधि

लेखन: बालकहानी, लघुकथा व कविता |

संपादन: लघुकथा मंथन, बालकथा मंथन, चुनिंदा लघुकथाएं, मनोभावों की अभिव्यक्ति, म.प्र. की बाल कहानियाँ

प्रकाशित पुस्तकें : कुँए को बुखार, आसमानी आफत, काँव-काँव का भूत, कौनसा रंग अच्छा है?, लेखकोपयोगी सूत्र और 100 पत्र पत्रिकाएं, चाबी वाला भूत, संयम की जीत उपन्यास, हाइकु संयुक्ता, घमंडी सियार और अन्य कहानियां, कसक लघुकथा संग्रह, चुनिंदा लघुकथाएं संपादन, रोचक विज्ञान बालकहानियाँ, पहाड़ की सैर, चूँचूँ की कहानियाँ, मनोभावों की अभिव्यक्ति, संयम की जीत, हाइबन:  चित्र विचित्र, पहाड़ी की सैर, आजरी विहीर (मराठी अनुवाद), काव काव चे भूत (मराठी अनुवाद), आसमानी संकट (मराठी अनुवाद) , कोणता रँग चाँगला आहे? (मराठी अनुवाद), लघुकथाकारों की मेरी चुनिंदा लघुकथाएं, देश विदेश की लोककथाएं

सहभागिता : लगभग 19 साझा संग्रह में सहभागिता

उपलब्धि : 141 बालकहानियों का 8 भाषा में प्रकाशन व अनेक कहानियां विभिन्न पत्रपत्रिकाओं में प्रकाशित 

ई-बुक : 121 ई-बुक प्रकाशित

पुरुस्कार: 18 विभिन्न संस्थानों द्वारा पुरस्कार व सम्मान प्राप्त

व्यवसाय : सहायक शिक्षक

निवास का पता : पोस्ट ऑफिस के पास, रतनगढ़, जिला-नीमच - 458226(मध्य प्रदेश )

मोबाईल नम्बर : 09424079675

ई-मेल : opkshatriya@gmail.com

Read More...

Achievements

+7 more
View All