महाभारत मनुष्य इतिहास का सबसे बड़ा महाकाव्य है । महाभारत युगों पहले लिखा गया था, फिर भी जीवन के हर क्षेत्र में आज भी प्रासंगिक है।
महाभारत में कॉर्पोरेट जगत के लिए भी महत्वपूर्ण सीख हैं । जैसे की भगवान श्रीकृष्ण की जीवनशैली, आचरण और उपदेश दिलचस्प नेतृत्व सबक प्रदान करते हैं। इसी प्रकार भीष्म और द्रोणाचार्य से निष्ठा और प्रतिबद्धता, अर्जुन से एकाग्रता, युधिष्ठिर से नैतिकता और शासन, कर्ण से दान और गांधारी से धार्मिकता सीख सकते हैं।
महाभारत के नकारात्मक पात्रों से भी बहुत कुछ सीखा जा सकता हैं। जैसे धृतराष्ट्र, दुर्योधन और शकुनि का जीवन सिखाता है कि हमें कार्यस्थल पर भाई - भतीजावाद, हेरफेर और बदले की कार्रवाई से बचना चाहिए।
महाभारत के हर चरित्र से ऐसे कई सबक प्राप्त किए जा सकते हैं। यह पुस्तक हर ऐसी व्यक्ति के लिये हे जो नैतिक और प्रभावी ढंग से अपने जीवन, व्यवसाय या राज्य का प्रबंधन करना चाहता है।