Share this book with your friends

Maihar / मैहर

Author Name: Akshay Digwal | Format: Paperback | Genre : Literature & Fiction | Other Details

कहते हैं, भगवान जब देता है तो छप्पर फाड़ के देता हैं, मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ, काफी सालों के प्रयास के बाद सरकारी नौकरी लगी, और एक बेहद ही खूबसूरत लड़की से प्यार हुआ, "मैहर' । मैहर मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत हिस्सा थी जिसके बगैर मैं अपनी जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकता ।

अक्सर कहा जाता है कि जिंदगी खूबसूरत तब बनती है जब भगवान उम्मीद से कुछ ज्यादा देदे, शायद मुझे भी उम्मीद से कुछ ज्यादा मिला था, पर कभी-कभी हमें इसी धरती पर नरक भी भोगना पड़ता है, सुख-दुख सारे यहीं बिताने पड़ते हैं, जिंदगी से खूबसूरत मौत लगने लगती हैं, और खूबसूरत जिंदगी कब एक त्रासदी में बदल जाए पता भी नहीं लगता, पर इस दौरान हम कर ही क्या सकते हैं, 'भगवान पर विश्वास, ‘हां, वो ही मैंने किया और ये याद रखा कि हर रात की एक सुबह होती हैं ।

ये कहानी भी कुछ ऐसी ही हैं, मैहर और अक्षय के प्यार की और अपनों के द्वारा किए गए एक धोखे की, मैहर और अक्षय जो एक दूसरे को बेहद प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं । जाहिर हैं, उनकी फैमिली ये नहीं चाहती, और शायद ना ही उनकी किस्मत, इंसान अपनों से लड़ सकता है पर अपनी किस्मत से नहीं..

Read More...
Paperback

Ratings & Reviews

0 out of 5 ( ratings) | Write a review
Write your review for this book

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

अक्षय दिगवाल

Akshay एक उभरते हुए लेखक हैं, जो अपनी लेखनी के माध्यम से मानवीय भावनाओं, जीवन के वास्तविक अनुभवों और हृदय की गहराइयों को अत्यंत संवेदनशीलता और सच्चाई के साथ व्यक्त करते हैं। उनकी लेखन शैली सरल होने के साथ-साथ गहन है, जो पाठकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने की अद्भुत क्षमता रखती है।

उनकी पुस्तक “Maihar” एक मार्मिक हिंदी प्रेम कथा है, जिसमें प्रेम, विरह और अनकहे भावों को गहराई से प्रस्तुत किया गया है। यह केवल एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि भावनाओं की ऐसी यात्रा है, जो पाठकों को उनके अपने जीवन के अनुभवों से जोड़ती है और उनके हृदय को स्पर्श करती है।

Akshay का मानना है कि कहानियाँ केवल मनोरंजन का साधन नहीं होतीं, बल्कि वे प्रेरणा देने, मन को सांत्वना प्रदान करने और जीवन को एक नए दृष्टिकोण से देखने का माध्यम बनती हैं। एक नवोदित लेखक के रूप में, वे निरंतर सीखने, अपनी कला को निखारने और पाठकों तक सार्थक तथा हृदयस्पर्शी रचनाएँ पहुँचाने के लिए समर्पित हैं।

Read More...

Achievements