यह पुस्तक "उड़ान सपनों की " दर्शाती है कि हर इंसान के कुछ सपने होते है, जिन्हें पूरा करने के लिए उन्हें एक उड़ान की जरूरत होती है | ये उड़ान ही उन्हें वो जज्बा देती है जिससे वो अपना सपना पूरा कर सके |
एक उभरती हुई लेखिका नेहा यादव, हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली है | वे बी.एड. द्वितीय वर्ष की छात्रा है | उनका सपना है की वो एक संस्था खोले जो लोगों की मदद करने में सहायक हो | वो भविष्य में एक अच्छी और एक मददगार इंसान बनना चाहती है | वो लोगों को उनके सपने पूरे करने में सहायता करना चाहती है |