Share this book with your friends

Bachpan ek bhagwaan ka / बचपन एक भगवान का

Author Name: Devendra Kumar Prabhakar | Format: Paperback | Genre : Reference & Study Guides | Other Details

विश्व रत्न, शोषित के भगवान, तथागत आदि विश्लेषणों से जिनको सारा विश्व जनता है ऐसे बाबा साहब डॉ॰ भीमराव अंबेडकर के बचपन के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। क्योंकि जब उनका बचपन हिलोरें ले रहा था तब उस महार बालक सकपाल के बारे में किसी ने सोचा ही नहीं होगा कि यह बालक आने वाले समय में शोषक उद्धारक के साथ साथ भारत का नीति निर्माता भी बनेगा, एक दिन जिसे सारा विश्व नमन करेगा।

इनके पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल था जो ब्रिटिश प्रशासन में सूबेदार के पद तक पहुंच गए थे और माता का नाम भीमाबाई मुरबादकर था। इनके बचपन में ही इनकी माँ का देहांत हो जाने के कारण इन्हे इनकी बुआ मीराबाई ने सम्हाला और उन्ही के कहने पर इनके पिता ने जीजाबाई से दूसरी शादी की। ये अपने माता पिता की 14वीं और अंतिम संतान थे। ये हिन्दू धर्म की महार जाति से थे, जो की उस समय की परिस्थिति के अनुसार अछूत मानी जाती थी, जिसके कारण इन्हे जन्म से ही समाज में बुरी तरह का भेदभाव सहन करना पड़ा था।

अतः इस विषय के बिभिन्न खंडों को जन उपयोगी रूप में प्रकट करने की मैंने कोशिश की है। आशा है कि यह आम जनमानस को विशेष रूप से उपयोगी होगी। साथ ही न केवल बाबा साहब डॉ॰ अंबेडकर के बचपन बल्कि उन सारी परिस्थित्यों को समझने के लिए भी यह जानकारी लाभकारी होगी जिनमें उनका बचपन बीता।

आशा है प्रबुद्ध पाठकगणों को मेरा यह प्रयास पसंद आएगा। भविष्य में आपको और भी अच्छे अच्छे विषय के शोध संग्रह पुस्तक के रूप में देता रहूँ ऐसा आशीर्वाद दें।

Read More...
Paperback
Paperback 275

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

देवेन्द्र कुमार प्रभाकर

नाम:         देवेन्द्र कुमार प्रभाकर

पिता का नाम:        स्व॰ बसुदेव सिंह

जन्म तिथि:  7 नवम्बर 1955

जन्म स्थान: जमालपुर माफी, अलीगढ़

शैक्षिक योग्यता: डिप्लोमा इन सिविल इंजीनीयरिंग

बैचलर आफ सिविल इंजीनीयरिंग

उच्च शिक्षा संस्थान: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवेर्सिटी

पत्नी का नाम:        श्रीमती पूनम प्रभाकर

वर्तमान निवास स्थान: 4/1051, विकास नगर, सेक्टर-4, लखनऊ

प्रोफेशनल कार्य विवरण:

•         एक गरीब मजदूर (राजगीर) परिवार में जन्म के बाद उच्च शिक्षा लेकर निम्न महत्वपूर्ण कार्य, समाज सेवा व सहित्य सृजन किए

•         भारत सरकार के कलकत्ता स्थित प्रथम भूमोगत मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के मैदान स्टेशन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका तत्पश्चात दुर्गापुर (प॰ब॰) थर्मल पावर स्टेशन व ललितुर (उ॰प्र॰) बांध परियोजना का निर्माण

•         विशाखापटनम स्टील प्लांट निर्माण के बाद

•         1984 से भारतीय अंतरिक्ष विभाग के PSLV प्रोजेक्ट त्रिवेनद्रुम व लखनऊ (उ॰प्र॰) के ईटीवी स्टुडेओ, इस्ट्रेक ग्राउंड स्टेशन तथा रेमोट सेन्सिंग एप्लिकेशन सेंटर का निर्माण

•         कटक (उड़ीसा) स्थित नेताजी सुभास चंद बॉस जन्म स्थान का पुनुरुद्धन व म्यूजियम बनाने का सम्पूर्ण कार्या।

•         प्रभाकर उद्योग प्रा॰ लिमि॰के चेयरमेन व प्रबंध निदेशक रहते अनेक निर्माण

सामाजिक कार्य:

•         डा॰ अंबेडकर राष्ट्रीय एकता परिषद में प्रदेश अध्यक्ष का कार्य

•         सर्व समाज हितकारी महासभा में सभापति का दायित्व

•         अंबेडकर एकेडमी में सभापति का दायित्व

•         सिद्धार्थ सहकारी श्रम संविदा समिति अलीगढ़ में सभापति का दायित्व

•         सिद्धार्थ सहकारी आवास समिति लखनऊ में सचिव का दायित्व

•         उ॰प्र॰ श्रम एवं निर्माण सकरी संघ लखनऊ में निदेशक का दायित्व

Read More...

Achievements

+6 more
View All