Share this book with your friends

Bandhan Rishto Ke / बंधन रिश्तों के

Author Name: Anika Jain And Nikhil Jain | Format: Paperback | Genre : Poetry | Other Details

"दिल से बंधी एक डोर जो दिल तक जाती है, प्यार के बंधन बांध जाती है" "बंधन रिश्तों के" "एक एहसास जो लगने लगे बेहद खास जब कोई अपना हो दिल के पास" बेहद अजीज होते है ये बंधन रिश्तों के, कुछ नाम के और कुछ बेनाम से। यह किताब समर्पित है, यह उन्हीं अनोखे रिश्तों को, जो हमें एक दूसरे से बांधे रखते है। हमने कोशिश की है उन्हीं अनमोल रिश्तों के मोतियों को अल्फाजों की डोर में बेहद खूबसूरती से पिरो कर एक अनोखा मुकाम देने की, एक सुंदर माला बनाने की। रिश्तों के गुलशन को प्रेम के गुल से महकाने के लिए, भावनाओं की बारिश से सींचना बेहद जरूरी होता है। जरा सोचिए क्या हो जो दुनिया में रिश्ते ही ना हो? इंसान का कोई व्यक्तित्व, कोई अस्तित्व ही नहीं रह जाएगा। यह रिश्ते ही तो होते हैं जो हमें जीने की वजह देते हैं।

"बंधन रिश्तों के" ये किताब उन्हीं छोटी-छोटी कोशिशों का बेहद मीठा फल है और प्रत्येक मानस की भावनाओं से परिपूर्ण है। इस किताब के भीतर एक गर्माहट है उन्हीं रिश्तों की, जिनमें जाने अनजाने हम बंधे रहते हैं और जिनसे बच पाना बेहद मुश्किल हो जाता है।

Read More...
Paperback
Paperback 290

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

अनिका जैन और निखिल जैन

अनिका जैन, एक 26 वर्षीय नवयुवती, जो कि एक गृह संचालक होने के साथ-साथ एक कुशल गृहिणी भी है। यह मोहब्ब्त की नगरी ताज नगरी, आगरा उत्तर प्रदेश से संबंध रखती है। लिखना इनका शौक ही नहीं एक पेशा भी है। इनका मानना है कि केवल लेखन ही एक ऐसी कला है जिससे हम अपनी आंतरिक भावनाओं को भली भांति अभिव्यक्त कर सकते है और अपनी सोच और अपना नजरिया दुनिया के सामने प्रस्तुत सकते है। अपनी लेखनी के माध्यम से ये अपने मन को टटोलने और अपने विचारो को कागज पर उड़ेलने में सक्षम होती है। टाइपिंग के दौर में इन्हें आज भी कलम कागज का उपयोग करना बेहद पसंद है। 

निखिल जैन एक 26 वर्ष के नवयुवक है, जो की धुले, महाराष्ट्र से संबंध रखते है। गत एक वर्ष पूर्व ही ये अपने पारिवारिक व्यवसाय की ओर अग्रसर हुए है और सफलता पूर्वक एक सुपर मार्केट और बर्तन भंडार का संचालन कर रहे है। इन्होंने हाल ही में सी. पी. फिटिंग्स एवं आरोग्य संबंधी संसाधनों का थोक व्यापार भी शुरू किया है। ये अपना ज्ञान दूसरों के साथ साझा करना, यात्रा करना, नई-नई खोज करना और रचनात्मकता का बेहद शौक रखते है। इन्हें लिखना पसंद है और इनका मानना है कि लेखन से हम अपनी आंतरिक भावनाओं का भली भांति बखान कर सकते है। 

Read More...

Achievements

+4 more
View All