You cannot edit this Postr after publishing. Are you sure you want to Publish?
Experience reading like never before
Sign in to continue reading.
Discover and read thousands of books from independent authors across India
Visit the bookstore"It was a wonderful experience interacting with you and appreciate the way you have planned and executed the whole publication process within the agreed timelines.”
Subrat SaurabhAuthor of Kuch Woh Palप्रेम जीवन का आधार है। प्रेम से ही संतुष्टि आनंद और शांति मिलती है, प्रेम के बिना जीवन नीरस और बोझिल हो जाता है। प्रेम ईश्वर की अद्भुत देन है, जिसका संचालन मन यानि दिल से होता है; और दिल एक अथाह सागर है, जिसमें भांति भांति के भावों की तरंगें उठती रहती हैं । मनुष्य न केवल मनुष्य से ही प्रेम करता है, अपितु बहुत से अन्य जीव-जंतुओं, वस्तुओं, स्थलों, नदी, पर्वत, मेघ, प्रपात, ऋतु, वृक्ष, तड़ाग, उद्यान, पुष्प, पक्षी, खेत, कला, क्रिया, क्रीड़ा, गीत, संगीत, कथा, भोजन, पेय, परिधान, यंत्र, ग्रन्थ, अंतरिक्ष, ग्रह, देवता, ईश्वर, सम्बन्ध, निर्माण, रचना इत्यादि से भी प्रेम करता है। जिसके हृदय में प्रेम नहीं, उसके हृदय में पशुता निवास करती है। श्रीमद्भागवत गीता में भगवान् ने प्रेम की महिमा का स्वयं वर्णन किया है। प्रेम के विभिन्न आयामों को समेटे हुए यह पुस्तक 'दिल प्रेम-समुन्दर' प्रेम के अनुपम रस से सराबोर है। एक हजार से भी अधिक त्रिपदी नन्हें छंदों की यह पुस्तक पाठक के हृदय में निःसंदेह आनंद-दायी प्रेम की लहरें प्रवाहित करेगी।
एस. डी. तिवारी
श्री एस. डी. तिवारी हिंदी और अंग्रेजी भाषा के एक जाने माने कवि हैं। उनकी कविताओं में अति स्पष्ट और वृहत दर्शन का समावेश होता है। काव्य की लगभग सभी विधाओं के रचनाकार, पेशे से वकील, तिवारी जी की 25 पुस्तकें प्रकशित हो चुकी हैं। एक साथ सर्वाधिक पुस्तकों के लोकार्पण पर उनका नाम 'इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स 2020' में अंकित है। उन्हें अपनी कृतियों के लिए अनेक संगठनों द्वारा सम्मानित किया गया है। श्री तिवारी की हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओँ की मनोहारी कवितायेँ मन को छूने वाली होती हैं। उनकी कई पुस्तकें नोशन प्रेस द्वारा प्रकाशित हैं। श्री एस. डी. तिवारी की कुछ प्रकाशित पुस्तकें हैं : दुनिया गिर गयी, हाइकु शास्त्र, त्रिपदी रामायण, प्यार का पिंजरा, नन्हीं, विदेश की चटनी, चाँद के गांव, तेरे नाम के मोती, दी सिंगिंग ब्रीज, बर्ड्स ऑफ़ चैटिंग वर्ड्स इत्यादि।
The items in your Cart will be deleted, click ok to proceed.