Share this book with your friends

Divya Drishti (Man Ka Darpan) / दिव्य दृष्टी ( मन का दरपन ) "103 हिंदी कविताओं का संग्रह"

Author Name: Pompi Mazumdar | Format: Paperback | Genre : Poetry | Other Details
पुस्तकविवरण दिव्य दृष्टी ( मन का दरपन ) यह संग्रह है १०३ आधुनिक हिंदी कविताओं का जो आसानीसे पढ़ी और समझी जाए इसतरह से लिखी गई है | इस किताब में लिखी कविताए वास्तविकता, सच्चाई और जीवन की सच्चाई जैसे भावना ,सुंदरता , प्रशंसा , प्रणय ,प्रकृति के लिए प्रेम , समाज के लिए जिम्मेदारी ,दुःख- दर्द की अलग अलग परत , स्वयं -स्वतंत्रता , आत्म- सजगता , जागरूकता ,मातृभूमि के लिए प्रेम और कुछ सुझाव और सलाह देती कविताए जो हमारे देश के हित में फायदेमंद हो सके | इस किताब में कई कविताए आपको नई चीजे खोलने और पता लगाने के लिए है | यह कविताए बहुत आसान पर अर्थपूर्ण है जो दैनिक जीवन से ताल्लुक रखती है | कवी का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर में रहनेवाले , अलग-अलग भाषाए बोलनेवाले लाखो लोगो तक पहुँचाना है| इस किताब के माध्यम से कवि ने समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयत्न किया है | इस किताब की कविताए अलग-अलग सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए भी उपयोग में लायी जा सकती है|
Read More...
Paperback
Paperback 285

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

पॉम्पी मजूमदार

पॉम्पी मजूमदार आसाम के कच्चर जिले की मूल निवासी है और बंगाली परिवार में उनका जनम हुआ है | वह एक छोटे से जगह सिलचर में बड़ी हुई | साल २००६ में अपनी स्नातकोत्तर ( M.B.A - HR & MARKETING MANAGEMENT ) करने के बाद वह बैंगलोर आ गई बहुत सारी बहुराष्टीय कम्पनियो में मानव संसाधन विशेषतज्ञ का काम किया | वह व्यावसाइकतासे HR है पर अपनी इच्छा से लेखिका है | उन्हें कला ,संस्कृति और कविता के प्रति काफी प्रेम है | वह एक ब्लॉगर और कवी भी है और १०० से अधिक कविताए हिंदी और अंग्रजी में लिखी है | वह JobsForHer .com से काफी घनिष्टता से जुडी हुई है और दुनियाभर की महिलाओ को उनका आत्म -सम्मान ,आत्म-विश्वास दिलवाकर पुरुष प्रधान समाज में महिलाओ के हक़ के लिए कठिनाईओ से लड़ती है | वो अपने लेखन के जरिये सामजिक उत्पीड़न ,अमानवता ,असमानता और लैंगिक भेदभाव का उन्मूलन करना चाहती है और समाज का भला चाहती है | वह बहुत महत्वाकांक्षी है और उनमे लिखने का जूनून है | उन्हें पढ़ना, लिखना, लेखलिखना, संपर्क बढ़ाना, घूमना ,साहसिक खेलो में भाग लेना ,छायाचित्रण करना ,आतंरिक सज्जा ,नई जगह देखना, नई कल्पना ,नई संस्कृति बहुत पसंद है | उन्हें संगीत का जूनून है और वो मानती है की संगीत एक जादू की तरह काम करता है जो हमारे शरीर, मन और आत्मा को तरोताजा कर देता है | उन्हें अपनी मुश्किलों को अपनी हिम्मत से दूर करना पसंद है और दुसरो की जिंदगी की मुश्किलें और कठिनाइयाँ दूर करने में वह मदद करती है | वह स्वयं -प्रेरित और स्वयं -प्रतिबद्ध है और अपना काम पूरी लगन के साथ दिए हुए समय-सीमा में करना पसंद करती है | उन्हें अलग-अलग लेखकों का काम पढ़ना पसंद है और अपनी लिखने की कला को अलग-अलग विषयों के साथ, अलग अंदाज के साथ प्रात्यक्षिक करती है | वो फिलहाल हैदराबाद शहर में अपने परिवार के साथ रहती है और एक मिडिया बेस्ड मल्टी नेशनल कम्पनी में असिस्टेंट एच् .आर . मैनेजर के पद पे काम करती है | अब तक की उनकी प्रकाशित पुस्तके है , " Steps to Gain SUCCESS in Life and Career ", Tale of Five Families ", " Discovering and Untying Multiple Shades " 36 Short Stories “, “ Poetry Book Sparsh’, “Murder Mystery Novel “ The Dark Fear” ,”Melodrama”, Children’s Alphabet book with 1500 + words & 100 + Exciting Pictures”, " Quick Cooking Recipes for Working Women, Busy Mothers & Non-Cooking Lovers". उन्होंने अब तक १०० की करीब लेख ( blog ) लिखे और वो सब www .pompimazumdar .wordpress .com /blog/ पे उपलब्ध है |
Read More...

Achievements