Share this book with your friends

Jeevan ke Rang / जीवन के रंग कविताओं के संग

Author Name: Poonam Agarwal | Format: Paperback | Genre : Poetry | Other Details

मुझे हिन्दी के प्रति बचपन से ही विशेष रुचि रही है। पत्रिकाएं और साहित्य पढ़ने में आनंद आता था। अतः जो भी हाथ लगता वही पढ़ लिया जाता था। शिक्षा के क्षेत्र में कदम रखने के साथ ही हिन्दी के साथ संबंध चलता रहा। जो समय-समय पर कविताओं के रूप में कागजों पर उकेरा जाता रहा।

प्रस्तुत काव्य संकलन में अलग-अलग समय पर लिखी हुई विभिन्न कविताओं का संकलन है। कविताएं विभिन्न विषयों को लेकर उकेरी गई हैं। किंतु फिर भी सभी जीवन और उसके प्रसंगों के समीप होते हुए विभिन्न रंग बिखेरती हुई प्रतीत होती हैं। मैं ईश्वर का आभार व्यक्त करती हूँ जिसकी विशेष अनुकम्पा से आज मैं अपनी कविताओं का संग्रह पूर्ण करने में सक्षम हुई हूं।

आपको यह कविताएं कैसी लगीं, मुझे अवश्य बताइएगा।

Read More...
Paperback
Paperback 150

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

पूनम अग्रवाल

पूनम अग्रवाल उत्तर प्रदेश के बरेली नगर के एक मध्यमवर्गीय परिवार से हैं। इन्होंने अपनी शिक्षा बरेली से ही की और पोस्ट ग्रॅजुएट के साथ बी. एड. की पढ़ाई पूरी की।

विवाह के पश्चात ये मेरठ आ गयीं और एक सुंदर और मिलनसार संयुक्त परिवार की सदस्या बनीं। यहाँ इन्हें जीवन के मूल्यों को गहराई से समझने का मौका मिला। तत्पश्चात् इन्होंने बिंद्रा गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल, मेरठ में लगभग तीस साल अध्यापन कार्य किया। यहाँ बच्चों के साथ ने इन्हें जीवन को विभिन्न कोणों से परखने के भरपूर अवसर मिले।

ये अपने मातापिता और पति की बहुत आभारी हैं। सत्यनिष्ठा और अपनेपन का गुण बचपन से ही इनको माता पिता के सानिध्य में प्राप्त हुआ। 

इन्हें बचपन से ही हिन्दी में विशेष रुचि रही है। पत्रिकाएं और साहित्य पढ़ने का शौक भी बचपन में ही विकसित हो गया था। जिसके चलते इनकी कलम कुछ न कुछ लिखती रही। पारिवारिक दायित्वों के पूर्ण होने और अवकाश प्राप्ति के बाद इनके लेखन में गति आ गई।

इसी क्रम में इनका पहला काव्य संकलन प्रस्तुत है।

Read More...

Achievements

+4 more
View All