Share this book with your friends

Khuni Pyaas Ka Patthar / ख़ूनी प्यास का पत्थर

Author Name: Rakesh 'shams' | Format: Paperback | Genre : Poetry | Other Details

ग़ज़ल संग्रह ‘‘ख़ूनी प्यास का पत्थर’’ में शायर अपने अशआर में कभी महबूब की प्रशंसा करते नजर आता है, तो कभी समाज से कुरीतियाँ मिटाने के लिए शिक्षक की भूमिका में खड़ा दिखाई देता है। कभी कुत्सित राजनीति पर प्रहार करता है, तो कभी दीपक बनकर अँधेरों से लड़ने का प्रयास भी करता है। नायिका को रिझाने और मनाने के लिए शायर का नायक क्या-क्या कोशिशें नहीं करता। शायर नायिका के हुस्न की खुले दिल से तारीफ़ करता हैं। दोस्ती ऐसा लफ्ज है, जिसकी व्याख्या की जाए तो ग्रंथ लिखे जा सकते हैं, लेकिन अफ़सोस, आज इस रिश्ते ने अपने मानी खो दिए हैं। बाहरी चमक-दमक की ओर निरंतर भागते लोगों को अपने भीतर बढ़ते जाते अँधेरों की न कोई जानकारी है, न ही फ़िक्र। आज दोस्ती का मतलब दगाबाजी समझा जाने लगाहै। शायर ने अपनी ग़जलों में इस राज़ का पर्दाफ़ाश बखूबी किया है। शायर के तमाम अश्आर किसी की आवाज़ें हैं, जिन्होंने ग़ज़लों, नज़्मों का रूप धर लिया। वह तमाम आवाज़ें शायर के वजूद की गहराइयों से उभरी हैं। यह ग़ज़ल संग्रह निश्चित ही पाठकों को पसन्द आएगा।

Read More...
Paperback

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

राकेश 'शम्स'

परिचय :-

राकेश ‘शम्स’   

जन्म:-      30 मई 1956

पिता:-       स्व0 श्री विशेश्वर दयाल सक्सेना

माता:-       स्व0 (श्रीमती) विद्या देवी

पत्नी:-       श्रीमती रजनी सक्सेना

अभिरुचि:-   साहित्य सृजन व समाज सेवा

सम्प्रति:-    सेवानिवृत्त, वरिष्ठ सहायक, जिलाधिकारी कार्यालय, एटा (उ0प्र0)

पैत्रिक निवास स्थान:-    शम्साबाद, (फर्रुखाबाद)

कृतियाँ:-

प्रकाशित 

(1)   गीत संग्रह “मन के वीराने में”

(2)     छंदमुक्त काव्य संग्रह "घुटता नहीं क्या दम"

साझा संग्रह:- नयी सदी के स्वर (काव्य संग्रह), भाग-1 व भाग-2 , नीलाम्बरा,  हम भारतीय हैं, दिल्ली दर्पण, आ बैल मुझे मार, नेताजी मुलायम सिंह स्मृति काव्य संकलन, वाह भई वाह

पत्रिकाएँ:- कविताम्बरा, प्रगति मंगला, जन प्रयास, कारागार बंदी जीवन व जागरूक प्रहरी, क्रांति जागरण समाचार पत्रों आदि में रचनाएँ व लेख प्रकाशित।

सम्मान:- 

‘साहित्य भूषण सम्मान’, ‘हिन्दी साहित्य गौरव सम्मान’, गीतकार साहित्यिक संस्था द्वारा ‘श्रेष्ठ दोहाकार सम्मान’, ‘तुलसी खुसरो एवार्ड’, ‘नरेश सक्सेना सैनिक सम्मान’ एवं साहित्य विचार संस्था द्वारा ‘साहित्यिक सम्मान’, हिन्दी प्रचारिणी सभा अलीगढ़ द्वारा ‘विजयरथी सम्मान’ (2021) हिन्दी जागरण परिषद खैर (अलीगढ़) द्वारा साहित्य साधक सम्मान बुलंदी द्वारा ‘हिन्दी गौरव सम्मान’, ‘मुक्तक मंजरी सम्मान’, लखनऊ में ‘नवोदय अयोध्या-उर्मिल सम्मान’, अभिव्यक्ति साहित्यिक संस्था द्वारा दिल्ली में ‘साहित्य मनीषी सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

पता:- गली नं0 3 घिलौआ रोड, आनन्दपुरी, जेल के पीछे, पुलिस लाइन एटा पिनकोड. 207001 उ0प्र0

मो. नं.:- 9412282788 & 8218779079

ईमेल आईडी:- rakeshsaxenaji@gmail.com

Read More...

Achievements

+3 more
View All