Share this book with your friends

Kuch Rang Pyar Ke.. / कुछ रंग प्यार के..

Author Name: Radhika Joshi Shah | Format: Paperback | Genre : Poetry | Other Details

“दर्द के एहसास तो बयान हो जाते है लफ्जों में…

खुशियाँ मिल जाये तो कोई गज़ल नहीं मिलती !”

इसलिये जिंदगी में दर्द का होना भी जरूरी है, तभी तो कलम चल पडेगी |

इस पुस्तक में रचयिता ने जिंदगी के कई पहलू को दर्शाने की कोशिश की है |

जिंदगी कोई ब्लैक ऐण्ड व्हाईट फ़िल्म नहीं | जिंदगी बनी है प्यार, नफरत, दोस्ती, दुश्मनी, कुछ गहरे घाव और कुछ मरहम जैसे लोगों के साथ से | रचयिता ने वैसे ही जिंदगी के कुछ रंगो को शब्दों में पिरोया है | जिसे पढते ही हमें याद आ जाता है हमारे जीवन का वो बीता वक़्त जब हम भी प्यार रंग में रंगे हुए थे, साथ ही वो रूठना, मनाना, किसी को खो देने का गम, किसी को पा लेने की खुशी, हार - जीत, सपनों को पुरा करने की जिद्द, वो गिर जाना, गिर के फिर उठना | कविता को सरल शब्दों में लिख कर रचयिता ने हर दिल में अपनी कविताओं की छाप छोड दी है | कुछ कविता आपका  हौसला बढायेगी तो कुछ आपको जीने का नया नज़रिया सिखायेगी | इंतजार का दर्द या फिर उसे देखने की आस | पछतावे के आँसू और फिर जी उठने की खुशी इन सब एहसासों से आप तरबतर हो जायेंगे | कविता सिर्फ पढी नहीं जाती जी भी जाती है | रचयिता ने अपने अनुभवों से प्रेरित हो कर ये काव्य संग्रह प्रकाशित किया है | उम्मीद है आपको ये प्यार के रंगो से भरा काव्य संग्रह जरूर पसंद आयेगा |

Read More...
Paperback
Paperback 180

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

राधिका जोशी शाह

राधिका जोशी शाह एक युवा कवयित्री और लेखिका है | रचयिता आय. टी. अभियंता होने के साथ साथ लफ्जों को एक उत्तम रचना में पिरोना बखूबी जानती है | रचयिता ने बहुत कम उम्र में कविता, गज़ल और शेर-शायरी लिखना शुरु किया | वह आपको प्यार के कई रंगो से रुबरु करवायेगी | और विशेषता ये है की हर उम्र के लोग इन की कलम से लिखे शब्दों को अपने एहसासों से जोड पाते है |

Read More...

Achievements